संदेश

स्वावलम्बी अर्थव्यवस्था

चित्र
  स्वावलंबी अर्थव्यवस्था- जनवादी कोरिया की जीवन रेखा अपनी स्थापना के बाद से ही जनवादी कोरिया ने एक स्वावलंबी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के निर्माण की वकालत की है, और अभी भी स्वावलंबी अर्थव्यवस्था को अपनी जीवन रेखा के रूप में मान रहा है. राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करना 1950 के दशक में कोरियाई युद्ध  ने जनवादी कोरिया की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था. उस वक्त अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जोर देकर कहा था कि जनवादी कोरिया सौ साल में भी मलबे के ढेर से उपर नहीं उठ पाएगा. हालांकि, जनवादी कोरिया ने थोड़े समय में युद्ध के जख्मों को भर हल्के उद्योग और कृषि को एक साथ बढ़ावा देने के साथ-साथ  भारी उद्योग विकसित करने की  नीति अपनाकर समाजवाद के निर्माण के लिए आगे बढ़ा  उस समय, बड़ी शक्तियों के पूजकों ( Great power chauvinists)  ने, जनवादी कोरिया की स्वावलंबी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के निर्माण से अप्रसन्न होकर, इसे पारस्परिक आर्थिक सहायता परिषद (Council for Mutual Economic Assistance CMEA) में शामिल होने के लिए मजबूर किया और उन्होंने जनवादी कोरिया को भेजे...

पेस्ट्री प्रदर्शनी

चित्र
जनवादी कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग में  गेहूँ के आटे से बनी खाद्य वस्तुओं (पेस्ट्री) की प्रदर्शनी का आयोजन विगत 13-16 दिसंबर को किया गया. इसमें देश भर की पेस्ट्री बनाने वाली कंपनियों (सभी सरकारी) ने हिस्सा लिया. इसका उद्देश्य सभी कंपनियों के बीच आपस में जानकारी का आदान प्रदान और जनता की राय लेकर उत्पादों में सुधार करने के साथ साथ गेहूँ के आटे से बन सकने वाली और खाद्य वस्तुओं की खोज कर उसे जनता के मुख्य भोजन के रूप में स्थापित करना भी था(सनद रहे कि जनवादी कोरिया का मुख्य भोजन चावल है). ये सब उस देश में हो रहा है जहाँ के बारे में तथाकथित मुख्यधारा का मीडिया दिन रात कुत्सा प्रचार करता रहता है कि वहाँ खाने को कुछ नहीं है और लोग भुखमरी के कगार पर हैं.   1990 के दशक में जनवादी कोरिया  लगातार दो साल तक मानवीय नियंत्रण से बाहर आई भयानक बाढ़ के चलते फसलों की भीषण तबाही से अत्यंत गंभीर खाद्यान्न संकट के चपेट में आ गया. उस दौर को जनवादी कोरिया में “कठिन यात्रा” (Ardous March, 고난의 행군) भी कहते हैं. उस दौर को गुजरे 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं पर तथाकथित मुख्यधारा की मीडिया की सुई अ...

झूठ झूठ और केवल झूठ! -2

चित्र
हर साल की तरह इस साल भी जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया) के खिलाफ सफेद झूठ का बाजार एक बार फिर से गर्म है. इस बार समाजवाद के दुश्मनों द्वारा पूरी दुनिया में यह झूठ फैलाया गया है कि वहाँ दक्षिण कोरियाई टीवी शो देखने और उसे दूसरों के साथ  साझा करने के जुर्म में दो नाबालिगों को लोगों के सामने खड़ा किया फिर उनका परिचय दिया और जुर्म बताया, फिर उन्हें मौत की सजा सुनाई और तुरंत उन्हें गोली मार दी.  और एक दूसरा झूठ फैलाया गया है कि वहाँ के बच्चों के ऐसे नाम रखने का आदेश दिया है जो आक्रामकता और देशभक्ति को दर्शाते हों। उन्होंने कहा है कि बच्चों के नाम बम, गन, तोप या सैटेलाइट होने चाहिए. जहाँ तक दो नाबालिगों को सरेआम गोली मारने की बात है, तो यह साफ करना जरूरी है कि जनवादी कोरिया में एक तो 18 साल से कम उम्र वालों के लिए मौत की सजा का कोई प्रावधान नहीं है और किसी भी अपराधी को बिना मुकदमा चलाए मौत की सजा नहीं दी जा सकती. वहाँ मौत की सजा केवल गंभीर अपराध जैसे आतंकवाद और इरादतन हत्या के मामलों में दी जा सकती है. दक्षिण कोरियाई  फिल्मों को साझा करना वहाँ गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आता, ...

(तस्वीरों में) दैनिक उपभोक्ता वस्तुऐं

चित्र
 100% जनवादी कोरिया में निर्मित उपभोक्ता वस्तुऐं जिसमें साबुन, सेव से बनी शराब,बिस्किट रेड चिली पेस्ट, सोया पेस्ट, पावरोटी और लोशन शामिल हैं.  कठोर आर्थिक प्रतिबंध भी जनवादी कोरिया में लोगों को अच्छे किस्म की उपभोक्ता वस्तुओं से महरूम नहीं कर सके क्योंकि उनका देश आयातित वस्तुओं की बजाय अपने यहाँ उपलब्ध संसाधनों से ही वस्तुऐं बनाने में सक्षम है. वहीं तथाकथित विकसित दक्षिण कोरिया में ऐसी वस्तुओं में 90 फीसदी आयातित सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है. कई चीजों में आत्मनिर्भर रहा अपना  विश्वगुरु भी परजीविता की राह पर है.किसी देश की आत्मनिर्भरता से साम्राज्यवाद को सबसे ज्यादा डर लगता है.

नए आशियाने

चित्र
दुनिया भर के लोगों के तथाकथित जन्नत कहे जाने वाले अमेरिका और यूरोप में कामकाजी दंपत्ति अपनी सारी आय  मिलाकर भी एक अदद फ्लैट या मकान नहीं खरीद सकते, यहाँ तक कि वहाँ  कई नौकरीपेशा लोग भी बेघर होते हैं वहीं जनवादी कोरिया में सभी नागरिकों को आवास का संवैधानिक मौलिक अधिकार है. वहाँ कोई भी बेघर नहीं है. केवल राजधानी फ्यंगयांग में ही नहीं, हर दिन देश के कोने कोने में जनता को सरकार की तरफ से नए घर बनाकर आजीवन मुफ्त में वितरित किए जा रहे हैं. 77 साल के अमेरिकी साम्राज्यवादियों और उसके दुमछल्लों के कठोर आर्थिक प्रतिबंधों और युद्ध की तमाम धमकियों के बावजूद भी वहाँ जनहित के काम निरंतर चलते आ रहे हैं. दुश्मनों से रक्षा के नाम पर जनता की हकमारी और उनके मुँह से निवाला नहीं छीनकर आत्मरक्षा के लिए हथियार नहीं बनाए गए हैं. विगत 27 नवंबर 2022 को देश के उत्तर पूर्व में स्थित रासन शहर के एक हिस्से में समुद्र के मनोरम तट के पास एक नई बनी आवासीय कालोनी का उद्घाटन कर स्थानीय निवासियों का गृहप्रवेश कराया गया. इस आवासीय कालोनी में 120 परिवारों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों के अलावा एक अस्पताल समेत कई जन ...

जनवादी कोरिया का समाज

चित्र
  जनवादी कोरिया के समाज की वास्तविक विशेषताएं पिछले 24 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका में टेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल  में गोलीबारी से  19 बच्चों सहित 21 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी. इससे पहले, 19 मई को शिकागो शहर में किशोरों के बीच झगड़े के बाद गोलीबारी हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। इस दौरान, जनवादी कोरिया में पूरी तरह से विपरीत चीजें हुईं.घातक वायरस COVID-19 के जनवादी कोरिया में प्रवेश करने के बाद देश उच्चतम स्तर की आपातकालीन महामारी प्रणाली लागू कर दी गई. सरकारी मदद के अलावा कई अधिकारियों, मेहनतकश लोगों और यहां तक ​​कि छात्रों और बच्चों ने स्वेच्छा से इन कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न और दवाएं दान कीं. जनवादी कोरिया में एक दूसरे की मदद करने के ऐसे  उदाहरण आम  हैं. साल 2020 के अंत में, एक दुर्घटना में बुरी तरह झुलसे दो कर्मचारियों को देश के पूर्वी हिस्से में हामहुंग सिटी अस्पताल ले जाया गया. यह पता चलने पर कि उनके त्वचा निरोपण (Skin Grafting) के लिए ऑपरेशन किया जाएगा, उनके रिश्तेदार और सहकर्मी अस्प...

जनवादी कोरिया और कतर वर्ल्ड कप

चित्र
 कतर में इन दिनों चल रहे फीफा वर्ल्ड कप पर दुनिया के सभी देशों की निगाहें हैं और सभी अपने अपने हिसाब से इस वर्ल्ड कप के विजेता का अनुमान लगा रहे हैं. जनवादी कोरिया (जिसे लोग उत्तर कोरिया के नाम से ज्यादा जानते हैं) में कतर वर्ल्ड कप को लेकर कैसा माहौल है ये वर्ल्ड कप शुरू होने के कुछ दिन पहले बने इस वीडियो(अंग्रेजी सब टाईटल सहित)को देखकर जाना जा सकता है. जिसमें कोई ब्राजील, कोई अर्जेंटीना, फ्रांस, बेल्जियम आदि के विजेता होने का अनुमान लगा रहा है.  पिछले कुछ फीफा वर्ल्ड कप के दौरान जनवादी कोरिया को लेकर पश्चिमी और दक्षिणी कोरियाई मीडिया द्वारा जमकर यह झूठ फैलाया गया था कि 2010 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड कप में जनवादी कोरिया की पूरी फुटबॉल टीम को अपने सभी ग्रुप स्टेज के सारे मैच हारने के चलते कड़ी सजा दी गई थी. ये झूठ इतना फैला कि फीफा तक को इसकी जाँच करानी पड़ी और उसने अपनी जांच में सजा दिए जाने वाली बात को आधारहीन बताकर इसपर पूर्ण विराम लगा दिया.  यह अफवाह भी फैलाई गई थी 2010 के वर्ल्ड कप में जनवादी कोरिया के सारे फुटबॉल फैन भाड़े के चीनी कलाकार थे!  2014 क...

स्वतंत्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की ताकत

चित्र
  जनवादी कोरिया ने 18 नवंबर 2022 को आत्मरक्षा के लिए लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया पर अपनी जनता के लिए कल्याणकारी नीतियों में बिना किसी सरकारी खर्च में कटौती किए हुए.  वहाँ आत्मरक्षा के लिए मिसाइल भी बनाने के साथ साथ जनता के लिए सरकारी खर्च पर जनता के लिए बेहतर घर बनाकर दिए जा रहे हैं.  जनवादी कोरिया एक सच्चा समाजवादी देश  उसने अपने जन्म से ही अपनी जनता की रक्षा, अपनी मानव केंद्रित समाजवादी व्यवस्था की रक्षा के लिए आत्मरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए समानांतर नीति अपनाई. यानि वहाँ पर सिर्फ अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार विकसित करने में जनता की सुविधा के लिए कोई कटौती नहीं की जाती है. जनवादी कोरिया में वर्कर्स पार्टी की आठवीं पार्टी सम्मेलन के निर्णयानुसार  पर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कायाकल्प का अभियान चल रहा है. इसी कड़ी में देश के खांगवन प्रांत के गोसान काउंटी के गाँव और उत्तरी हामग्यंग प्रांत के ह्वेरंय्ग शहर के पास के गाँव का कायाकल्प कर वहाँ की जनता को सौंप दिया गया.   जनवादी कोरिया की ये खबरें क्यों तथाकथित मुख्यधारा की मीडिया में  क...

महिला वस्त्र प्रदर्शनी

चित्र
 जनवादी कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग में 27 अक्टूबर से 9 नवंबर 2022 तक सालाना महिला वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.  इस प्रदर्शनी में देशभर से वस्त्र उत्पादन से संबंधित 540 कंपनियों (सारी सरकारी. जनवादी कोरिया में एक भी निजी कंपनी नहीं पाई जाती है) ने हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के 60,000 से ज्यादा हर मौसम में पहने जाने वाले महिला वस्त्रों के साथ साथ उनसे मेल खाते फुटवियर, हैंडबैग, हेयरपिन ,टोपी , मफलर और सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया.   इसका उद्देश्य जनता की पसंद के कपड़े प्रदर्शित कर विकसित समाजवादी जीवन संस्कृति को आगे बढ़ाना था. साथ ही वस्त्र उद्योग से जुड़े मजदूरों की संबंधित तकनीकी दक्षता  और विशेषज्ञों और जनता की रायशुमारी से कपड़ों के डिजाइन और निर्माण में और सुधार लाना भी था.  इस प्रदर्शनी में संवर्धित वास्तविकता  (Augmented Reality AR) तकनीक पर आधारित दर्पण (Mirror) भी लगाया गया था. इस दर्पण के माध्यम से लोग बिना कपड़े का सीधा ट्रायल लिए, उनके शरीर और रूचि के हिसाब से उनपर कौन से रंग का कपड़ा कितना फिट बैठेगा, ये तुरंत ...

नए कारखाने-2

चित्र
जनवादी कोरिया में नई आइसक्रीम फैक्ट्री और एक ट्रैक्टर कारखाने का आधुनिकीकरण जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया) एक बार फिर से सुर्खियों में है वही मिसाइल को लेकर (जो कि एक संप्रभु देश की आत्मरक्षा का अधिकार है). क्या तथाकथित मुख्यधारा की मीडिया जनवादी कोरिया से संबंधित कभी उपर के शीर्षक वाली खबर प्रमुखता से देती है? विगत 26 अक्टूबर 2022 को जनवादी कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग के नजदीक तेसंग पर्वत की तलहटी में बने एक आधुनिकतम आइसक्रीम फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया.  यह फैक्ट्री जनता को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता  वाली आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक पेय उपलब्ध कर वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के जनता केंद्रित नीतियों को लागू करने में अपना योगदान करेगी. इस फैक्ट्री का उद्घाटन वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और पार्टी के केंद्रीय समिति के सचिव काॅमरेड छन ह्यन छल ने किया. अपने भाषण में काॅमरेड छन ने कहा कि यह फैक्ट्री पार्टी के सदस्यों और अन्य मेहनतकश लोगों के समर्पित संघर्ष द्वारा एक गौरवपूर्ण रचना है, वर्कर्स पार्टी का सर्वोच्च सिंद्धांत ही लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार ...

क्यूबा मिसाइल संकट और जनवादी कोरिया

चित्र
  अभी हाल में ही क्यूबा मिसाइल संकट या कैरेबियन संकट के  60 साल पूरे हुए . 22 अक्टूबर 1962  को अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने घोषणा की कि उसके जासूसी उपग्रहों ने सोवियत संघ द्वारा क्यूबा  में लंबी दूरी की मिसाइलों को ले जाने का पता लगाया था.  अमेरिका के तत्कालीन साम्राज्यवादी सरदार कैनेडी ने सोवियत संघ और क्यूबा को  धमकी दी। और क्यूबा पर एक नौसैनिक नाकाबंदी लगाई गई और आक्रमण की धमकी दी गई  और सोवियत संघ को परमाणु हमले की धमकी दी गई थी. इस घटना के  6 दिन बाद  28 अक्टूबर 1962 को तत्कालीन सोवियत नेता संशोधनवादी ख्रुश्चोव भागा भागा अमेरिका गया और ये घोषणा की कि सोवियत सरकार ने  पहले से चल रहे हथियारों के निर्माण कार्य के अलावा  आगे के कामों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं, हथियारों को नष्ट करने पर एक नया आदेश जारी किया गया है जिसे आप '(अमेरिका) आक्रामक' बताते हैं इसलिए हम ऐसे हथियारों की सोवियत संघ में वापसी करते हैं . जनवादी कोरिया के नेता कॉमरेड किम जंग इल ने उस समय कहा था, "आधुनिक संशोधनवादी अमेरिकी साम्राज्यवादियों के सामने झुक ग...

महज 230 दिनों में बना विशालकाय समाजवादी आश्चर्य

चित्र
  विगत 10 अक्टूबर 2022 को जनवादी कोरिया  की वर्कर्स पार्टी की स्थापना के 77 साल पूरे होने के अवसर पर दक्षिणी हामग्यंग प्रांत की हामजू काउंटी के रय्नफो  गाँव में  देश और दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनहाउस सब्जी फार्म का उद्घाटन पार्टी महासचिव काॅमरेड किम जंग उन के द्वारा किया गया. दक्षिणी हामग्यंग प्रांत की राजधानी और जनवादी कोरिया के प्रमुख वैज्ञानिक और औद्योगिक शहर हामहुंग समेत पूरे प्रांत के निवासियों के लिए सालों भर ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने का मुद्दा वर्कर्स पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल था. अत: वर्कर्स पार्टी की  8 वीं केंद्रीय कमिटी की चौथी प्लेनरी  मीटिंग में  प्रांत के रय्नफो  नामक गाँव में दुनिया का सबसे बड़ा और अत्याधिक स्वचालित(Highly Automated) एक अत्याधुनिक ग्रीनहाउस सब्जी उद्यान और फार्म मजदूरों के लिए आवासीय क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया गया. इस विशालकाय फार्म हाउस के लिए जमीन के निर्धारण करने में पार्टी महासचिव और जनवादी कोरिया की सेनाओं के सुप्रीम कमांडर काॅमरेड किम जंग उन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने उसी जगह पर स्थित ...

भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा वर्कर्स पार्टी की स्थापना की बधाई

चित्र
 जनवादी कोरिया के मुख्य अखबार रोदोंग सिनमुन(19 अक्टूबर 2022) में छपी खबर.  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय पीपुल्स पार्टी, भारत की अल्पसंख्यकों की राष्ट्रीय समिति और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक  ने  वर्कर्स पार्टी ऑफ़ कोरिया (WPK) की 77वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर 11 अक्टूबर को एक संयुक्त प्रेस बयान जारी किया . उन्होंने प्रेस वक्तव्य में कोरियाई जनता को वर्कर्स पार्टी की स्थापना की बधाई दी.उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्कर्स पार्टी ने अतीत में कोरियाई जनता की वास्तविक और मातृ पार्टी  के रूप में एक विशिष्ट भूमिका निभाई है और  भविष्य में भी जीत के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में अपनी ताकत का पूरी तरह से प्रदर्शन करेगी.उन्होंने कोरियाई जनता के साथ दोस्ती और एकजुटता की पुष्टि की और एक शक्तिशाली समाजवादी देश के निर्माण के लिए उनके संघर्ष में अधिक सफलता की कामना की.

अमेरिका- दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास मुर्दाबाद!!

चित्र
आए दिन जनवादी कोरिया ( जिसे लोग उत्तर कोरिया के नाम से ज्यादा जानते हैं, अपनी मिसाइल परीक्षणों से सुर्खियों में रहता है और बहुतेरों को लगता है कि जनवादी कोरिया विश्व शांति का दुश्मन है और उसके लिए खतरा है. जबकि यह एक संप्रभु देश की आत्मरक्षा के जायज अधिकार की बात है. दुनिया की तमाम सूचनाओं के स्त्रोतों पर काबिज  पश्चिम और उसके पिछलग्गूओं द्वारा  लोगों से यह सच्चाई हमेशा से ही छिपाई जाती रही है अमेरिका ने 1950 में जनवादी कोरिया की चुनी हुई   कम्युनिस्ट सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ा और भीषण बमबारीयों, रासायनिक हथियारों आदि के दम पर वहां की एक चौथाई आबादी को खत्म कर दिया बेशक अपनी एक चौथाई जनता की शहादत की बदौलत जनवादी कोरिया ने अमेरिका को उस युद्ध में पराजित किया और अंततः वापस खदेड़ दिया जिस देश ने साम्राज्यवादी राक्षसों के हाथों इतना भीषण विध्वंस देखा हो, और उसके बाद के तमाम दशक उसकी संप्रभुता पर षड्यंत्र जारी रहे हों, उस देश ने अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए परमाणु हथियार और  मिसाइल बनाया  तो क्या गलत किया  ?  जनवादी कोरिया ने कभी किसी देश पर हमला...

कृषि यंत्रों का लहराता समुद्र

चित्र
25 सितम्बर 2022 को जनवादी कोरिया के दक्षिणी ह्वांगहे प्रांत की राजधानी हेजू के मुख्य चौराहे पर कृषि यंत्रों का समुद्र लहराता सा दिखा. इन कृषि यंत्रों को वर्कर्स पार्टी की 8 वीं केंद्रीय समिति की  पोलित ब्यूरो की 10 वीं बैठक के निर्णय के तहत देश का "अनाज का कटोरा" कहे जाने वाले दक्षिणी ह्वांगहे प्रांत की विभिन्न सहकारी फार्मों में बांटने के लिए लाया गया था और इसके लिए आयोजित एक समारोह में  उन्नत किस्म के कुल 5500 कृषि यंत्र बांटे गए. जिसमें 1500 चलंत(mobile) धान  थ्रसर मशीन, 2500 छोटे आकार वाली हार्वेस्टर (धान)मशीन, 500 मक्का थ्रसर मशीन और 1000 मशीनी हल का वितरण किया गया ताकि बर्फ गिरने से पहले ही फसल कटाई का काम तेजी से कुशलतापूर्वक पूरा किया जा सके.इन यंत्रों को जनवादी कोरिया के मजदूर वर्ग ने अपने किसान साथियों के लिए बड़ी लगन से बनाया है. इन मशीनों को सैनिकों के लिए हथियार बनाने वाले कारखानों में बनाया गया है. समारोह में आए लोगों जोश और उत्साह से भरे थे. समारोह स्थल पर "चावल से समाजवाद की रक्षा करो! (쌀로서 사회주의를 지키자! ) " समाजवाद जिंदाबाद! (사회주의 만세!)के नारे वाल...

फ्यंगयांग में रविवार का एक दिन

चित्र
जनवादी कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग समेत पूरे देश में शरद ऋतु का आगमन हो चुका है. लोगों में जोश और उत्साह का संचार करनेवाली शरद ऋतु के एक रविवार के दिन समाजवादी व्यवस्था  में  जीवन की बुनियादी जरूरतों की चिंता से बेफिक्र फ्यंगयांग निवासियों की एक झलकियाँ दिखाते इस वीडियो को देखकर  पश्चिम और दक्षिण कोरिया के फैलाए गए इस झूठ का पर्दाफाश होता है कि जनवादी कोरिया के लोग बोरियत वाला जीवन जीते हैं. फ्यंगयांग निवासियों के तफरीह के ये पल जनवादी कोरिया के समाजवाद के दुश्मनों को फूटी आंखों भी नहीं सुहाऐंगे. रविवार का दिन है और फ्यंगयांग की थेदोंग  नदी के किनारे शौकिया मछली पकड़ने वाले सवेरे से ही इसका लुत्फ उठा रहे हैं. इनमें से ज्यादातर वृद्ध लोग हैं जिन्हें अपनी वृद्धावस्था को लेकर कोई फिक्र नही है. जनवादी कोरिया की समाजवादी व्यवस्था पुरुषों को 60 और महिलाओं को 55 साल की उम्र में ही रिटायर कर पेंशन ,राशन और अन्य कई सुविधाओं का जीवनपर्यंत लाभ देती हैं. समाजवादी व्यवस्था में बूढ़ों को समाज पर बोझ नहीं समझा जाता. वहीं पूंजीवादी सिओल (दक्षिण कोरिया) के वृद्ध बेचारे व्यवस्था के मा...

जनवादी कोरिया के ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प

चित्र
जनवादी कोरिया के बारे में पश्चिम और दक्षिण कोरियाई सूत्रों से प्राप्त तमाम झूठी सूचनाओं से लबालब कई लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि जनवादी कोरिया में वहाँ की राजधानी फ्यंगयांग ही थोड़ी बहुत विकसित है(कईयों को तो इतना भी पता नहीं) और वहाँ के ग्रामीण क्षेत्र दुनिया के पिछड़े क्षेत्रों में से एक है. पर इस वीडियो में देखिए वहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों का कैसे कायाकल्प हो रहा है और स्थानीय ग्रामीणों के लिए कैसे घर बनाए गए हैं. वर्कर्स पार्टी की 8 वीं केंद्रीय समिति के चौथे अधिवेशन में पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों के समाजवादी विकास के लिए एक महान नए युग का आह्वान किया जो पार्टी की स्थापना से ही हमेशा उसका मुख्य कार्यभार और जिम्मेदारी रही है. पार्टी ने इस अधिवेशन में आधुनिक तकनीक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के क्रांतिकारी रूपांतरण का कार्यक्रम तैयार किया और इसपर तुरंत अमल भी शुरू हो गया. जनवादी कोरिया के उत्तर में छागांग प्रांत और उत्तरी हामग्यंग प्रांत से दक्षिण के उत्तरी ह्वांगहे प्रांत, पश्चिम के उत्तरी फ्यंगआन प्रांत से लेकर पूर्व के दक्षिणी हामग्यंग और खांगवन प्रांत तक देश के चारों कोनों में स्...