9 वीं कांग्रेस की समीक्षा रिपोर्ट और समापन
कॉमरेड किम जंग उन के नेतृत्व में वर्कर्स पार्टी की 9 वीं कांग्रेस 19 फरवरी से 25 फरवरी तक चली . कांग्रेस में कार्य-समापन (समीक्षा) रिपोर्ट पर बहस की गयी. इस रिपोर्ट की की संरचना इस प्रकार थी: 1) समीक्षा अवधि में प्राप्त उपलब्धियाँ 2) राज्य की समृद्धि और विकास तथा जनता के कल्याण के लिए 3) बाह्य संबंधों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 4) पार्टी निर्माण और पार्टी कार्य के गहन विकास के लिए’ इस रिपोर्ट के तीसरे खंड यानि बाह्य संबंधों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण’ में जनवादी कोरिया के अमेरिका संबंधों और जनवादी कोरिया-दक्षिण कोरिया संबंधों का उल्लेख किया गया. कॉमरेड किम जंग उन ने विश्लेषण करते हुए कहा , “ अमेरिका की प्रभुत्ववादी नीति और मनमानी के कारण विश्व के विभिन्न हिस्सों में शांति और सुरक्षा की नींव गंभीर रूप से डगमगा रही है और सशस्त्र संघर्ष की स्थितियाँ लगातार उत्पन्न हो रही हैं , जिससे वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति और अधिक जटिल दिशा में बढ़ रही है तथा समय के साथ अधिक परिवर्तनशील और अप्रत्याशित स्वरूप धारण कर रही है.” उन्होंने आगे कहा , “ हमारे प्रति ...