दक्षिण कोरिया की खौफनाक सच्चाई
23 अगस्त 2017 का लेख दक्षिण कोरिया से संबंधित इस बहुत ही लम्बी लेख की शुरुआत दक्षिण कोरिया के समाज के एक हिस्से की भारतीयों के प्रति नस्लवादी टिप्पणियों से हुई है, ऐसा दक्षिण कोरियाई समाज को व्यापक रूप से समझने के उद्देश्य से किया गया है. इस लेख का उद्देश्य सारे दक्षिण कोरियाइयों के प्रति भारतीयों के मन में नफरत फैलाना कतई नहीं है. इस लेख में दक्षिण कोरिया के तथाकथित “विकसित”, “हाई-टेक” वाले अति चमकदार आवरण के पीछे छिपा दिए गए घनघोर अँधेरे पक्षों को उजागर किया गया है और इसके प्रमाण भी दिए गए हैं. जहाँ तक संभव हो सका उन प्रमाणों के अंग्रेजी में लिंक देने की कोशिश की गई, जहाँ नहीं हो सका वहां कोरियाई भाषा में प्रमाणों के लिंक दिए गए हैं. लेख पूरी तरह से सेंसरविहीन है और इस लेख की भाषा कुछ जगहों पर किसी को आपत्तिजनक भी लग सकती है . ch-1**** UN이 공식적으로 지정한 세계에서 가장 더러운 나라가 인도임. 2위는 지정 없었지만 중국이 아닐지. 2017-06-07 04:11신고 (संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक रूप से मानना है कि विश्व में सबसे गन्दा देश भारत है. दूसरा स्थान घोषित तो नहीं है पर इसपर चीन होगा) davi**** 잘했다.무슬림들, 인도종자...