चीन पर निर्भरता का मिथक
जनवादी कोरिया के दुश्मन जनवादी कोरिया को "चीन पर निर्भर" के रूप में चित्रित करना पसंद करते हैं और यहां तक कि वामपंथी कुछ लोग भी इसे दोहराते हैं. इससे भी बदतर , कुछ अति-वामपंथी तत्व यह कहने की कोशिश करते हैं कि जनवादी कोरिया चीन का "नव-उपनिवेश" है और इसी तरह का अन्य बकवास करते हैं. इसके अलावा जनवादी कोरिया के बारे में ऐसी गलत धारणाएं जानबूझकर फैलाने वाले पूंजीपति मुख्यधारा मीडिया और पूंजीपति , भाड़े के बुद्दिजीवियों ,लेखकों के साथ-साथ संशोधनवादी और हठधर्मितावादी तत्व तो हैं हीं. वास्तव में , 2020 और 2021 में चीन के साथ व्यापार लगभग समाप्त हो गया था और अब भी यह जनवादी कोरिया में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का केवल एक छोटा प्रतिशत है. क्योंकि जनवादी कोरिया एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था है , विदेशी व्यापार जीडीपी का केवल 5 प्रतिशत है. जनवादी कोरिया अपनी जरूरत की अधिकांश चीजें घर पर ही पैदा करता है और जो घर पर नहीं पैदा किया जा सकता , उसे आयात किया जाता है. विदेशी व्यापार अपने आप में एक साध्य नहीं है , बल्कि एक साध्य को प्राप्त करने का एक साधन है. ...