फ्यंगयांग का नवनिर्माण-2

 

जनवादी कोरिया में अनवरत जारी है निर्माण कार्य


विगत 15 फरवरी 2023 को जनवादी कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग में 10,000 नए आवासीय फ्लैटों वाले टाउनशिप और ग्रीनहाउस सब्जी फार्म के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्कर्स पार्टी के महासचिव काॅमरेड किम जंग उन के द्वारा किया गया.


जनवरी 2021 में वर्कर्स पार्टी की 8 वीं कांग्रेस में फ्यंगयांग शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य में पड़ने वाली उसकी आवासीय जरूरतों के मद्देनजर आगामी 5 सालों में 50,000 नए फ्लैट बनाने का निर्णय लिया गया. तब से अबतक 10,000 नए फ्लैट वाला भव्य टाउनशिप विगत अप्रैल 2022 में अस्तित्व में आ चुका है और पिछले साल ही शुरू किए गए दूसरे 10,000 फ्लैटों वाला एक दूसरा भव्य टाउनशिप लगभग पूरी तरह बनकर तैयार है और लगभग 2 महीने बाद वहाँ लोग रहने भी लगेंगे और अब यह 10,000 फ्लैटों वाला भव्य टाउनशिप 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा. इसके अतिरिक्त फ्यंगयांग में ही 3700 फ्लैटों वाला एक और टाउनशिप अलग से बनाया जाएगा.


इस नए टाउनशिप के शिलान्यास के अवसर पर वर्कर्स पार्टी के पोलिट ब्यूरो के सदस्य और कैबिनेट के प्रीमियर काॅमरेड किम दक हुन ने कहा कि पार्टी की 8 वीं सेंट्रल कमिटी की 6 वीं प्लेनरी  मीटिंग में इस साल कई महत्वपूर्ण निर्माण मोर्चों का विस्तार करने के बावजूद भी  इस परियोजना को बिना किसी रुकावट के जारी रखने का निर्णय लिया क्योंकि जनता के लिए आवास निर्माण वर्कर्स पार्टी की नेक इच्छा और दृढ़ संकल्पशक्ति है.

पार्टी महासचिव काॅमरेड किम जंग उन ने निर्माण कार्य का प्रारंभ करने हेतु विस्फोट करने के लिए बटन दबाया.


उसी दिन यानि 15 फरवरी 2023 को ही फ्यंगयांग के निवासियों के लिए सालों भर ताजी सब्जियों की आपूर्ति के लिए शहर के उत्तर पूर्व के खांगदोंग जिले में एक ग्रीनहाउस सब्जी फार्महाउस के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस ग्रीनहाउस सब्जी फार्म को बनाने का निर्णय एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में दिसंबर 2022 की पार्टी की 8 वीं सेंट्रल कमिटी की 6 वीं प्लेनरी मीटिंग में लिया गया था.


इस अवसर पर  वर्कर्स पार्टी के सेंट्रल कमिटी के संगठनात्मक मामलों के सचिव काॅमरेड छो योंग वन ने कहा कि लोगों को पूरे साल ताजी सब्जियां  प्रचुर मात्रा में प्रदान करने का मुद्दा एक प्रमुख और सर्वोच्च प्राथमिकता वाला मुद्दा है, जिस पर पार्टी हमेशा गहरा ध्यान देती है और अगले कुछ वर्षों में बिना किसी रुकावट या चूक के इसे हल करना चाहती है.


पार्टी महासचिव काॅमरेड किम जंग उन ने फावड़ा चलाकर ग्रीनहाउस सब्जी फार्म के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस ग्रीनहाउस फार्म को पिछले साल बनाए गए अत्याधुनिक  रयन्फो ग्रीनहाउस सब्जी फार्म से भी उन्नत स्तर का बनाने की योजना है.  यह ग्रीनहाउस भी जनवादी कोरिया की वायुसेना के एक सैनिक अड्डे की जगह पर बनाया जाएगा. लेकिन अपनी जनता को खिलाने के लिए अपना सैनिक अड्डा कुर्बान करने वाला जनवादी कोरिया युद्धोन्मादी है और विश्व शांति के लिए खतरा है और दुनिया में 150 से ज्यादा सैनिक अड्डा रखने वाला अमेरिका और उसके गुर्गे  शांति के दूत हैं. इन दोनों शिलान्यास समारोह में सैनिक भारी तादाद में मौजूद हैं. जनवादी कोरिया की सेना जनता की सेना है और इन्हें जनता की सेवा मे ही लगाया जाता है. जनता के लिए इन दोनों परियोजनाओं पर निर्माण कार्य सेना ही करेगी. सेना के जवानों में जनवादी कोरिया के मजदूर और किसानों के ही बेटे बेटियां हैं जो अपनी महान पार्टी और सरकार के कहने पर अपने ही वर्ग के लोगों के रहने और खाने के लिए फावड़ा और बेलचा चलाएंगे न कि दुनिया के तथाकथित "लिबरल डेमोक्रेसियों " की पूंजीपतियों की दलाल सरकारों के आदेश पर अपने ही लोगों को उजाड़ने के लिए तोप और गोलियां!

 
और इन दोनों विशालकाय परियोजनाओं में हजारों टन सीमेंट इस्पात और अन्य भवन निर्माण सामग्रियों के साथ साथ अथाह धनराशि की जरूरत होगी और क्या इसके लिए जनवादी कोरिया की सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक जैसे साम्राज्यवादी संस्थाओं या अपने मित्र देशों चीन और रुस के बैकों से कर्ज लिया? बिल्कुल नहीं!! क्योंकि जनवादी कोरिया के पास दुनिया की सबसे मजबूत स्वतंत्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था है जो बिना दूसरों का मुंह ताके परियोजनाओं के लिए सभी चीजों का प्रबंध करने में सक्षम है. जनवादी कोरिया अपनी जनता और रक्षा की जरूरतों को एक ही समय में बिना किसी कटौती के पूरा करने में सक्षम भी है.  बाकी दुनिया के लोगों को भरमाने के लिए कारपोरेट मीडिया का किम जोंग की बेटी, बहन या मिसाइल या उनके कल्पनाओं में ही आने वाले वहाँ के अजीबोगरीब कानूनों वाली खबर तो है ही.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दक्षिण कोरियाई कठपुतलियों द्वारा प्रोपेगेंडा लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में

क्यों अव्यवहारिक है जनवादी कोरिया की परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग

(तस्वीरों में) शरद ऋतु में जनवादी कोरिया