जनवादी कोरिया में मातृत्व अवकाश
उत्तर कोरिया में प्रसव पूर्व/पश्चात अवकाश सवैतनिक (Paid) है. दूसरे शब्दों में वहां महिलाएं प्रसव पूर्व/पश्चात के अवकाश के दौरान अपने कार्यालय आने जाने के दिनों की तरह ही राशन और वेतन पाती हैं. वहां महिलाओं का प्रसव पूर्व/पश्चात अवकाश उनके सेवा अवधि से बिना कोई मतलब रखे 60 दिन (प्रसव पूर्व) और 90 दिन (प्रसव पश्चात) यानि कुल 150 दिनों का था. लेकिन 22 जुलाई 2015 को उत्तर कोरिया की संसद की स्थायी समिति (Standing Committee) ने प्रसव पूर्व/पश्चात अवकाश की अवधि 60 दिन (प्रसव पूर्व) और 180 दिन (प्रसव पश्चात) यानि कुल 240 दिन (लगभग 34 सप्ताह) का कर दिया. यह (प्रसव अवकाश के लिए) 100% वेतन देने वाले देशों में सबसे लंबी अवकाश अवधि है. राजधानी प्योंगयांग में पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को अनिवार्य रूप से वहां के प्योंगयांग प्रसूति अस्पताल (Pyongyang Maternity Hospital) में भर्ती कराया जाता है क्योंकि ऐसी महिलाओं का प्रसव सबसे कठिन होता है. देश के बाकी हिस्सों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जाँच में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उन्हें भी प्योंगयांग प्रसूति अस्पताल भेजकर उ...