अफ्रीका का सच्चा दोस्त


 अफ्रीकी देश जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति केनेथ कोंडा का 17 जून 2021 को निधन हो गया. वे ताउम्र साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद विरोध के पुरोधा रहे और उन्हें अफ्रीका महाद्वीप के महानायक के रूप में जाना जाता है.इस वीडियो में केनेथ कोंडा  अफ्रीका के कई देशों को साम्राज्यवाद से आजादी दिलाने में उत्तर कोरिया के  महत्वपूर्ण योगदान के लिए वहाँ के महान नेता कामरेड किम इल संग को बैठाकर खुद अगुआई करते हुए अफ्रीका के अन्य नेताओं के साथ उनके सम्मान में "एक अफ्रीका एक कोरिया" कहते हुए गीत गा रहे हैं. इसके अलावा इस वीडियो में कामरेड किम इल संग की 1975 की अल्जीरिया यात्रा के दौरान उनके स्वागत में उमड़ा जनसैलाब और उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान देने का जिक्र है.


जो लोग उत्तर कोरिया को दुनिया से कटा हुआ देश समझते हैं उन्हें इस वीडियो को देखकर समझ जाना चाहिए कि उत्तर कोरिया का साम्राज्यवाद विरोध और समाजवाद के निर्माण में दुनिया में क्या योगदान रहा है. जहाँ तक अफ्रीका की बात है तो उत्तर कोरिया अफ्रीका का हमेशा से ही सच्चा दोस्त रहा है. जब समूचा अफ्रीका महाद्वीप पश्चिमी साम्राज्यवाद के अधीन था, तब कोरिया (विभाजन पूर्व) कामरेड किम इल संग के क्रांतिकारी नेतृत्व में जापानी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए अफ्रीका के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर रहा था. 


उत्तर कोरिया ने अपनी समाजवादी अंतरराष्ट्रीयतावाद (Socialist Internationalism) की नीति के तहत अफ्रीकी देशों को उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद और रंगभेद से मुक्ति के संघर्ष में अपनी नैतिक, सैनिक और अन्य सहायता पहुंचाई. 1960 के दशक में अपनी आजादी के तुरंत बाद कई अफ्रीकी देशों के नागरिकों ने उत्तर कोरिया में मुफ्त उच्च और तकनीकी शिक्षा प्राप्त की.

उत्तर कोरिया ने  नामीबिया दक्षिण अफ्रीका, अंगोला, जिम्बाब्वे मोजाम्बिक समेत अन्य अफ्रीकी देशों को साम्राज्यवाद और रंगभेद के खिलाफ उनकी  लड़ाई के लिए हथियार और वित्तीय सहायता मुहैया कराई और इसके अलावा अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रांतिकारी दस्ते को अफ्रीका के लोगों के साथ अफ्रीका के लिए लड़ने के लिए भी भेजा.


उत्तर कोरिया के इसी  साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद और अब नव उपनिवेशवाद (Neo Colonialism)  के खिलाफ पूरी दुनिया में उसके महत्वपूर्ण योगदान के चलते ही साम्राज्यवाद ने उसे बदनाम करने में पूरी ताकत लगाई हुई है ताकि पूरी दुनिया के लोग उसे एक बुरा और विफल देश समझें. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमेरिकी साम्राज्यवाद पर जीत के गौरवपूर्ण 70 साल

अमेरिकी साम्राज्यवाद पर जीत

असहमति का अधिकार