संदेश

जनवादी कोरिया के ग्रामीण क्षेत्र में बहुउद्देशीय शॉपिंग मॉल

चित्र
वर्षांत के अवसर पर जनवादी कोरिया की स्थानीय विकास 20×10 नीति   के तहत 20 शहरों और काउंटियों में स्थानीय औद्योगिक कारखानों और समग्र सेवा केंद्रों के उद्घाटन क्रमशः आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में , दक्षिण हाम ग्यंग प्रांत के पूर्वी समुद्री तट पर स्थित छंगफ्यंग काउंटी, जो कि एक ग्रामीण इलाका है, में भी 24 दिसम्बर को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया . समग्र सेवा केंद्र ( 종합봉사소 ) जनवादी कोरिया शैली का एक बहु उद्देशीय शॉपिंग मॉल है , जिसमें दुकानें , पुस्तकालय , स्विमिंग पूल और थिएटर आदि शामिल होते हैं. इस उद्घाटन समारोह में जनवादी कोरिया के राज्य मामलों के अध्यक्ष कॉमरेड किम जंग उन स्वयं उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व संस्थानों के सदस्य , जनवादी कोरियाई सेना के बड़े संयुक्त सैन्य इकाइयों के कमांडर , दक्षिण हाम ग्यंग प्रांत और छंगफ्यंग काउंटी के अधिकारी , श्रमिक , सैन्य निर्माणकर्ता तथा स्थानीय औद्योगिक कारखानों और समग्र सेवा केंद्र के कर्मचारी शामिल हुए. वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव कॉमरेड री इल ह्वान ने उद्घाटन भाषण मे...

सामजियन पर्यटन क्षेत्र के नए भव्य होटल

चित्र
  विगत 20   दिसम्बर को जनवादी कोरिया के राज्य मामलों के अध्यक्ष कॉमरेड किम जंग उन   ने सामजियन पर्यटन क्षेत्र में आयोजित इक्काल होटल और मिरयंग होटल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इक्काल होटल और मिरयंग होटल के उद्घाटन समारोह में कॉमरेड किम जंग उन   की पत्नी और बेटी भी उपस्थित थी. इसके अलावा , प्रांतीय और केंद्रीय संस्थानों के अधिकारी , सशस्त्र बलों से जुड़े कार्यकर्ता , सामजियन शहर के कर्मचारी तथा होटल कर्मी भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. उद्वघाटन समारोह में क्ताओं ने “प्राकृतिक रहस्यों से भी अधिक सुंदर चित्रों में बदलते पेक्तु क्षेत्र के महान रूपांतरण के लिए कॉमरेड कॉमरेड किम जंग उन द्वारा किए गए अथक प्रयासों और समर्पण” का उल्लेख किया और कहा कि “इस बार पूर्ण हुए ये होटल पेक्तु पर्वत से लेकर उत्तर फोथेसान और दक्षिण फोथेसान तक फैले विशाल पर्यटन क्षेत्र के उद्भव का संकेत देने वाली अर्थपूर्ण रचनाएँ हैं.” वक्ताओं ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि “सामजियन शहर शीघ्र ही एक आकर्षक पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र और जनता के सांस्कृतिक विश्राम स्थल के रूप में प्रसिद्ध होगा ...