संदेश

खांगदोंग काउंटी अस्पताल का उद्घाटन

चित्र
  विगत 19 नवम्बर 2025   को कॉमरेड किम जंग उन की उपस्थिति में खांगदोंग काउंटी अस्पताल  ( 강동군병원) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. यह अस्पताल जनवादी कोरिया की स्थानीय विकास 20×10 नीति ( 지방발전 20×10 정책 ) के तहत देशभर में आधुनिक समग्र(जनरल) अस्पतालों के निर्माण योजना के अनुसार  पहला पूर्ण रूप से तैयार होने वाला स्थानीय अस्पताल है. उद्घाटन समारोह में जनवादी कोरिया की वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सचिव , पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य , विभिन्न प्रांतीय पार्टी सचिव और प्रांतीय जन अध्यक्ष , निर्माण इकाइयों के सैनिक , खांगदोंग काउंटी के कामगार , स्थानीय पार्टी और प्रशासनिक संस्थानों के अधिकारी , स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी व अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे. इस अवसर पर कॉमरेड किम जंग उन ने अपने भाषण में कहा कि लगभग 280 दिन पहले अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ था , और “निर्माण शुरू होने के उसी वर्ष में उद्घाटन कर पाना  हमारी वांछित ‘मानक गति’ को दर्शाता है , जो यह साबित करता है कि पूरे देश में व्यावहारिक उन्नति तेज़ी से हो रही है.” उन्होंने इसे “ स्थ...

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जनवादी कोरिया का उम्दा प्रदर्शन-3

चित्र
  जनवादी कोरिया U-17 महिला फुटबॉल टीम ने नीदरलैंड को 3-0 से हराया… कुल चौथी बार जीता खिताब जनवादी कोरिया की महिला फुटबॉल टीम ने 9   नवम्बर 2025 को मोरक्को के रबात ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित फीफा अंडर- 17 (U-17) महिला विश्वकप फाइनल में नीदरलैंड को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती. फीफा की वेबसाइट पर प्रकाशित विश्लेषण में बताया गया कि जनवादी कोरिया ने पहले हाफ में ही तीन गोल दागकर शुरू से अंत तक नीदरलैंड पर दबदबा बनाए रखा. पहले हाफ के 14 वें मिनट में , नीदरलैंड की रक्षापंक्ति गोल के सामने गेंद को सही ढंग से क्लीयर नहीं कर पाई. इसी मौके का फायदा उठाते हुए कॉमरेड किम वन शिम ने हेडिंग शॉट से पहला गोल दागा. इसके चार मिनट बाद , 18 वें मिनट में कॉमरेड पार्क रे यंग ने नीदरलैंड की एक और गलती का फायदा उठाकर दूसरा गोल किया. पहले हाफ के अंतिम क्षणों में , यानी 42 वें मिनट में , कॉमरेड री उई ग्यंग ने नीदरलैंड की पासिंग गलती को भुनाते हुए तीसरा गोल दागा , जिससे स्कोर 3-0 पर तय हो गया. फीफा ने टिप्पणी की — “जनवादी कोरिया ने दूसरे हाफ में भी खेल पर पूरी तरह नियंत्रण रखा और एक त्...

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जनवादी कोरिया का उम्दा प्रदर्शन-2

चित्र
  तीसरे एशियाई युवा खेलों में जनवादी कोरिया का शानदार प्रदर्शन तीसरे एशियाई युवा खेल ( Asian Youth Games) 22 से 31 अक्टूबर 2025   तक बहरीन में आयोजित किए गए. लगभग 40 देशों के खिलाड़ियों ने 26 खेल विधाओं में भाग लिया और प्रतिस्पर्धा की. जनवादी कोरिया ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया — उसने 8 स्वर्ण , 5 रजत और 2 कांस्य पदक , कुल 15 पदक जीतकर कुल पदक तालिका में 9 वाँ स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा , जनवादी कोरियाई खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में नए प्रतियोगिता रिकॉर्ड भी बनाए. प्रतियोगिता के दौरान , जनवादी कोरिया के प्रमुख अख़बार ‘रोदोंग शिनमुन (로 동신문 )’ ने प्रतिदिन खिलाड़ियों की सफलताओं की रिपोर्टिंग की. रिपोर्ट के अनुसार , 24 अक्टूबर को महिला एथलेटिक्स की 2000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में भाग लेने वाली कॉमरेड खांग रयन ही   ने 6 मिनट 37.88 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड बनाया. कॉमरेड री ह्यो जंग ने महिला लॉन्ग जंप (लंबी कूद) प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया.  ...