संदेश

जूछे विचारधारा

चित्र
  जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया)  की जूछे विचारधारा संक्षेप में 1.जूछे विचार क्या है और यह कैसे अस्तित्व में आया?   जूछे का शाब्दिक अर्थ होता है जू  (주,主)  यानि मुख्य और छे (체,體 ) यानि शक्ति या घटक  यानि मुख्य शक्ति. ये मुख्य शक्ति है मनुष्य (जनता) . जूछे विचार धारा कहती है कि  मनुष्य ( जनता) ही क्रांति और निर्माण और साथ ही अपनी नियति का मालिक है . मनुष्य(जनता) को अपने दम पर अपनी जिम्मेदारी से क्रांति करनी चाहिए और क्रांति के दौरान उत्पन्न होने वाली सभी समस्याओं का समाधान स्वतंत्र और रचनात्मक तरीके से करना चाहिए और क्रांति के विजयी होने के लिए जनता को खुद को शिक्षित और संगठित करना चाहिए. जूछे विचार के तीन मूलभूत तत्व हैंं 1. राजनीतिक स्वतंत्रता 2. आर्थिक आत्मनिर्भरता 3. रक्षा आत्मनिर्भरता जूछे विचार जापानी साम्राज्यवाद के खिलाफ कोरियाई जनता के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान नेता काॅमरेड किम इल संग द्वारा 1930 में चीन के कालून नामक स्थान में हुई क्रांतिकारियों की बैठक में दिया गया. जूछे विचार वास्तविक स्थिति की मांगों का पालन करने के लिए अस्तित्व ...

पूर्ण स्वतंत्र और आत्मनिर्भर देश जनवादी कोरिया

चित्र
क्या जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया) अपने अस्तित्व के लिए चीन पर आश्रित है?   नहीं जनवादी कोरिया पूरा आजाद और आत्मनिर्भर है!   जनवादी कोरिया के खिलाफ साम्राज्यवादी दुष्प्रचार का वायरस दक्षिणपंथियों और लिबरलों को छोड़ भी दें तो वामपंथी तबकों में भी मौजूद है! वे समझते हैं कि जनवादी कोरिया (क्यूबा भी) रूस और चीन पर अपने अस्तित्व के लिए निर्भर हैं!  थोड़ा और पीछे जाऐं तो ये बात भी सामने आती है कि जनवादी कोरिया सोवियत संघ के दिनों में उसकी मदद से बना और पल रहा था या वह चीन की सहायता से अपना अस्तित्व बचाए हुए है. बात तो यहाँ तक की जाती है कि जनवादी कोरिया सोवियत संघ या चीन की नकल है.  ऐसी समझ को बढ़ावा देने वाले लोगों में  ऐसे लोग शामिल हैं जो सचमुच जनवादी कोरिया के बारे में कम या नहीं के बराबर जानते हैं या वे बड़ी शक्तियों के पूजक (Big Power Chauvinist) हैं  या अपने आप को  स्वतंत्र और प्रगतिशील(?) कहने वाले अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ हैं या अपने आप को शत प्रतिशत शुद्ध बताने वाले मार्क्सवादी भी! ( अमेरिका और दक्षिण कोरिया या अन्य और उनसे जुड़ी संस्थाओं...

सारीवन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय

चित्र
जनवादी कोरिया में आधुनिकतम सुविधाओं से लैस एक और शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (Teachers Training College) का उद्घाटन. विगत 13 अप्रैल 2022 को जनवादी कोरिया के उत्तरी ह्वांगहे प्रांत(황해북도) की राजधानी सारीवन (사리원시) में प्रांत में शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर को और बेहतर करने  और छात्रों को क्रांतिकारी प्रतिभा के रुप में विकसित करने के लिए आधुनिकतम सुविधाओं से लैस एक नए शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का उद्घाटन किया गया.  इस महाविद्यालय में छात्रों के लिए बहुउद्देशीय प्रयोगशालाएँ, ई लाईब्रेरी (E Library), जिमखाना, हाॅस्टल  आदि की सुविधाएं हैं(इस शानदार काॅलेज में पढ़ने और बाकी सुविधाओं के उपयोग के लिए छात्रों को एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा क्योंकि जनवादी कोरिया में सभी तरह की शिक्षा और उससे जुड़ी सुविधाओं का उपयोग बिल्कुल मुफ्त है). उद्घाटन समारोह में उत्तरी ह्वांगहे प्रांत के पार्टी सचिव के अलावा इस महाविद्यालय को बनाने वाले मजदूर, अध्यापक, छात्र और कर्मचारी शामिल थे. जनवादी कोरिया की समाजवादी शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य पूंजीपतियों और उसकी मैनेजिंग कमिटी यानि सरकार के लिए गुला...

फ्यंगयांग की रात

चित्र
  समाजवादी देश जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया) की राजधानी फ्यंगयांग की रात के नजारे का वीडियो ( जनवरी और अप्रैल 2022). फ्यंगयांग शहर की रात की जगमगाहट किसी भी विकसित पूंजीवादी शहरों से कम नहीं है पर  ऐसे शहरों के विपरीत  समाजवादी शहर फ्यंगयांग में जुआ घर, चकलाघर, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के जगमगाते बिलबोर्ड, बेघर, भिखारी , माफिया गैंगस्टर बिल्कुल नहीं हैं.

काॅमरेड किम इल संग की उपलब्धियां (1)

चित्र
काॅमरेड किम इल संग के द्वारा अद्वितीय जूछे विचार आधारित समाजवादी देश जनवादी कोरिया की स्थापना. जनवादी कोरिया  के संस्थापक और महान नेता और राष्ट्रपति रहे काॅमरेड किम इल संग की 110 वीं जयंती आने वाले 15 अप्रैल को दुनिया भर के प्रगतिशील लोगों द्वारा मनाई जाएगी. इस अवसर पर काॅमरेड राष्ट्रपति किम इल संग की उपलब्धियों का उल्लेख करना जरूरी हो जाता है. काॅमरेड राष्ट्रपति किम इल संग की महानतम उपलब्धियों में से एक अद्वितीय आत्मनिर्भरता (जूछे) दर्शन पर आधारित एक समाजवादी देश की स्थापना थी और ये देश किसी दूसरे देश की नकल नहीं था और दूसरे समाजवादी देशों से बिल्कुल अलग था. ये इस सच्चाई से साबित होता है कि  1989-1991 के दौरान सोवियत संघ और अन्य समाजवादी देशों का पतन हुआ पर जनवादी कोरिया का पतन नहीं हुआ. बहुत लोग इस बात को समझ पाने में विफल हो जाते हैं कि जनवादी कोरिया में स्वतंत्र और जन केंद्रित जूछे आधारित समाजवाद था और अभी भी है. काॅमरेड राष्ट्रपति किम इल संग जो जापानी साम्राज्यवादियों के साथ 15 से अधिक वर्ष तक लड़े थे और अपनी किशोरावस्था से कोरिया में पहले क्रांतिकारी संगठनों का न...

नया टाउनशिप-2

चित्र
इस पोस्ट को 15 अप्रैल 2022 को अपडेट किया गया वर्कर्स पार्टी के महासचिव कॉमरेड किम जंग उन ने 2 अप्रैल 2022 को राजधानी फ्यंगयांग के बोथोंंग नदी के किनारे लगभग पूरी हो चुकी एक आवासीय परियोजना का दौरा किया. इस परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था और एक साल के भीतर ही एक और नया टाउनशिप बनकर तैयार है. इस आवासीय परियोजना के अंतर्गत 800 परिवारों के लिए  छत वाले आलीशान घर बनाए गऐ हैं जो जनवादी कोरिया की समाजवादी व्यवस्था में अभूतपूर्व योगदान देने वाले किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों , कलाकारों, पत्रकारों और अन्य क्षेत्रों के लोगों को उपहार के तौर पर मुफ्त में दिए जाऐंगे. वैसे तो जनवादी कोरिया के हरेक नागरिक को शानदार घर मुफ्त में दिया ही जाता है क्योंकि ये उनका सांविधानिक अधिकार है. इस वीडियो फोटो स्लाइड के माध्यम से इन घरों का बाहरी और भीतरी और इलाके के रात का नजारा देखिए.   जनवादी कोरिया में आपको खाली घर नहीं सारे जरुरी फर्नीचर से युक्त भरा पूरा घर दिया जाता है. काॅमरेड किम जंग उन ने अपने इस दौरे में सारे फर्नीचर और बाकी चीजों को खुद जांचा परखा और 15 अप्रैल से...

असली वोकल फाॅर लोकल

चित्र
 जनवादी कोरिया में केवल मिसाईलों और परमाणु हथियारों का ही परीक्षण नहीं किया जाता है वहाँ कई और दूसरी चीजें भी होती रहती है उनमें से एक ये है कि वहाँ स्थानीय संसाधनों से ही बनी विभिन्न प्रकार की जन उपभोक्ता वस्तुओं  (인민소비품) की प्रदर्शनियां समय समय पर आयोजित की जाती हैं. इस बार ऐसी ही प्रदर्शनी देश के उत्तरी ह्वांगहे (황해북도) और दक्षिणी हामग्यंग (함경남도)प्रांत में लगाई गई.  इन जन उपभोक्ता वस्तुओं की प्रदर्शनी का उद्देश्य जनता की मांग का पता करना और उसके अनुसार इन वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाना था. उत्तरी ह्वांगहे प्रांत की राजधानी सारीवन शहर(사리원시) में आयोजित प्रदर्शनी में  प्रांत के शहरों और काउंटियों की सभी उपभोक्ता वस्तु निर्माता कंपनियों ने हिस्सा लिया और 1150 किस्म की दसियों हजार उपभोक्ता वस्तुओं का प्रदर्शन किया. इन वस्तुओं को बनाने में प्रांतीय स्तर पर ही मिलने वाले कच्चे माल का ही इस्तेमाल किया गया है और उनकी गुणवत्ता पर भी  खास ध्यान दिया गया है. इस प्रदर्शनी में उत्तरी ह्वांगहे प्रांत में उपलब्ध संसाधनों से ही बने सोया साॅस, वाईन, चाय और तरल साबुन  और स्थानीय...

केवल 32,000 भगोड़े!

चित्र
 समाजवादी देश उत्तर कोरिया को पूरी दुनिया में दिनरात बदनाम करने के लिए अमेरिकी साम्राज्यवाद और उसकी फासिस्ट कठपुतली दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया में रह रहे  लोगों को मोहरा बनाकर अपना कपटपूर्ण और गंदा खेल खेलते रहते हैं.  ये सवाल उठना लाजमी है कि ऐसे लोगों के उत्तर कोरिया से भागने के क्या कारण हैं पर उसके पहले ये जानना जरूरी है कि अभी तक कितने लोगों ने उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया में शरण ली है. दक्षिण कोरिया के अपने आंकड़ों के अनुसार उसके यहाँ रह रहे उत्तर कोरियाई भगोड़ों की संख्या लगभग 30-32 हजार है. हलांकि ये संख्या भी दक्षिण कोरिया द्वारा बढ़ा चढ़ा कर बताई गई हो सकती है. अगर इसे सही भी माने तो ये उत्तर कोरिया की जनसंख्या के हिसाब से 1 फीसदी से भी कम है. और ये 30-32 हजार भी किसी एक साल के अंदर भागे हुए लोगों की संख्या नहीं है बल्कि 1948 में उत्तर कोरिया के अस्तित्व में आने से लेकर अबतक इन 74 सालों के दौरान वहाँ से भागे लोगों की संख्या है. वहीं तथाकथित "धनी , विकसित और उदार"  दक्षिण कोरिया में   वहाँ के न्याय मंत्रालय (Ministry ...

नया टाउनशिप

चित्र
  इस पोस्ट को 12 अप्रैल 2022 को अपडेट किया गया समाजवादी राजसत्ता वाले देश जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया) में जनहित के काम लगातार जारी हैं. 16 मार्च 2022 को वर्कर्स पार्टी के महासचिव काॅमरेड किम जंग उन ने राजधानी फ्यंगयांग में लगभग पूरे हो चुके 10,000 फ्लैट वाले नए टाउनशिप का दौरा किया. वर्कर्स पार्टी की जनवरी 2021 में आयोजित आठवीं पार्टी कांग्रेस में देश  की राजधानी और सबसे बड़े शहर फ्यंगयांग में आवास समस्या को सुलझाने के लिए पांच साल में 50,000 फ्लैट बनाने का निर्णय लिया और इसके तहत 2025 तक हर साल10,000 फ्लैट बनाए जाएंगे यानि एक नया टाउनशिप बसाया जाएगा और देखिए 23 मार्च 2021 को नींव खुदाई का काम शुरू होने के एक साल के भीतर ही  10,000 फ्लैटों वाला एक नया टाउनशिप बनकर तैयार है.इस टाउनशिप में फ्लैट के अलावा स्कूल, अस्पताल, सांस्कृतिक मनोरंजन केंद्र, पार्क, शापिंग काम्प्लेक्स, खेलकूद के मैदान समेत अन्य जन सुविधाएं भी हैं. इस टाउनशिप में 80 मंजिला फ्लैट काम्प्लेक्स से लेकर कई अन्य बहुमंजिली इमारतें भी हैं. ये टाउनशिप लगभग बन के तैयार हो चुका है जो भी काम बचा है उसे अप्रैल ...

अमेरिकी साम्राज्यवाद की फासिस्ट कठपुतली दक्षिण कोरिया में कोरोना कहर

चित्र
  इन दिनों जहाँ कोरोना के मामले इससे बुरी तरह प्रभावित देशों में ढलान पर हैं वहीं कोरोना की पहली  लहर से लेकर पिछले साल तक कोरोना पर काबू पाने के लिए अपने तथाकथित माॅडल का दुनिया भर में ढिंढोरा जोर जोर से पिटवाने वाले दक्षिण कोरिया में इस साल की शुरुआत से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. किसी भी देश ने कोरोना पर काबू पाने के अपने माॅडल का उतना ढिंढोरा नहीं पिटवाया जितना दक्षिण कोरिया ने किया. अभी हालात ये हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले दक्षिण कोरिया से ही आ रहे हैं. दुनिया के 4 कोरोना संक्रमितों में से एक दक्षिण कोरियाई है और पूरी दुनिया के 27 फीसदी कोरोना के मामले दक्षिण कोरिया से हैं .अभी दक्षिण कोरिया में  कोरोना संक्रमितों की संख्या  इन पंक्तियों के लिखे जाने तक 72 लाख तक पहुँच गई है और दक्षिण कोरिया दुनिया में 13 वें पायदान पर है. कोरोना के बहाने ही सही  दक्षिण कोरिया जैसे मुल्क की सही से पड़ताल करने के लिए इसकी हरेक "तथाकथित सफलता" को जब आप गहराई से देखेंगे तो ये आपको झूठे प्रोपेगेंडा पर टिका मुल्क दिखाई देगा चाहे वो उसका त...

जनवादी कोरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

चित्र
8 मार्च 2022 को जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया)  में 112 वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दिन जनवादी कोरिया में  सार्वजनिक अवकाश रहता है .इस अवसर देश की राजधानी फ्यंगयांग समेत अन्य प्रांतीय शहरों में खेलकूद, नृत्य, गीत संगीत का आयोजन किया गया. समाजवादी व्यवस्था वाले जनवादी कोरिया में महिलाओं के पास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है, वहीं पूंजीवादी देशों में महिलाओं को और तिहरे उत्पीड़न और शोषण का सामना करना पड़ता है. 30 जुलाई 1946 को उत्तर कोरिया की अंतरिम जन कमेटी( Provisional People's Committee) ने यौन समानता पर कानून पारित किया, जिसने देश के इतिहास में पहली बार महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिया, महिलाओं को सामंतवाद द्वारा सदियों से चले आ रहे दोहरे और तिहरे उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई.इसके कई प्रावधानों में यह शर्त थी कि महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए. पूंजीवादी देशों में समान काम के लिए समान वेतन के कानूनों के बावजूद  भी एक बड़ा 'लैंगिक वेतन अंतर' आज भी बना हुआ है. बाद में जनवादी कोरिया में महिलाओं के लिए स...

असली आत्मनिर्भर विकास-2

चित्र
 मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन साम्राज्यवाद आर्थिक प्रतिबंधों को अपने विरोधी देशों को घुटने पर लाने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल करता है, जाहिर है पूरी तरह स्वतंत्र और आत्मनिर्भर व्यवस्था वाले देश साम्राज्यवाद के लिए मौत के फरमान ही हैं. जनवादी कोरिया  साम्राज्यवाद के झंडाबरदार अमेरिका और और उसके पुछल्ले  देशों के द्वारा आधुनिक इतिहास के सबसे कठोर प्रतिबंधों का सामना करते हुए भी समाजवाद का झंडा मजबूती से थामे हुए है. जनवादी कोरिया जूछे नामक क्रांतिकारी आत्मनिर्भर दर्शन से संचालित होता है जिसमें स्थानीय संसाधनों का ही अधिकतम उपयोग करते हुए आगे बढ़ने की राह बताई जाती है. जनवादी कोरिया में ग्रामीण इलाकों के कायाकल्प का दौर चल रहा है. इसी कड़ी में दक्षिणी फ्यंगआन प्रांत(평안남도) के बुकछांग काउंटी (북청군)और मुनदक काउंटी (문덕군) के गांवों में नए एक मंजिला और बहुमंजिला घर बनाने में  इस्तेमाल होने वाली परिष्करण सामग्री (Finishing Material )और सीमेंट भी इन काउंटियों में ही मिलने वाले कच्चे माल से वहीं के ही कारखानों में बनाए जा रहे हैं. उदाहरण के लिए इन काउंटियों में ही पाए जाने वाले ...

रुस का समर्थन

चित्र
 यूक्रेन मसले पर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र आमसभा की आपात बैठक में उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि का भाषण.  उत्तर कोरिया ने रुस के समर्थन में मतदान किया और यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका और उसके पुछल्लों द्वारा रुस की जायज सुरक्षा चिंताओं से मुंह फेरने और उनके एकतरफा और दोहरे मापदंडों को जिम्मेदार ठहराया.

रय्नफो ग्रीनहाउस सब्जी उद्यान

चित्र
 देश के एक महत्वपूर्ण सैनिक अड्डे को परिवर्तित कर उसकी जगह बनाया जाएगा आधुनिकतम तकनीक युक्त देश का सबसे बड़ा ग्रीनहाउस सब्जी उद्यान!  ये चीज उत्तर कोरिया में हो रही है जिसे साम्राज्यवादी मीडिया एक ऐसे जंगखोर रक्तपिपासु मुल्क के रूप में प्रचारित करता रहता है जो कि इस खूबसूरत दुनिया को अपने परमाणु हथियारों द्वारा तबाह करने का मंसूबा पाले हुए है.  विगत 18 फरवरी को वर्कर्स पार्टी के महासचिव काॅमरेड किम जंग उन ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित दक्षिण हामग्यंग प्रांत के हामजू  काउंटी में पहला फावड़ा चलाकर देश के विशालतम रय्नफो ग्रीनहाउस सब्जी उद्यान(련포온실농장 ,Ryonpho greenhouse vegetable farm) का शिलान्यास किया जिसे वर्कर्स पार्टी के स्थापना दिवस 10 अक्टूबर को यानि 7 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है. इस अवसर पर काॅमरेड किम जंग उन ने भाषण भी दिया (पूरी खबर अंग्रेजी सब टाइटल सहित)  दक्षिणी हामग्यंग प्रांत की जनता को सालोंभर ताजी सब्जियां उपलब्ध कराना वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय कमेटी की प्राथमिकता में था और 27-31 दिसंबर 2021 को पार्टी की आठवीं सेंट्रल कमेटी की चौथी प्ल...

फ्यंगयांग का नवनिर्माण-1

चित्र
  12 फरवरी 2022 को उत्तर कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग के एक हिस्से में 10,000 फ्लैटों के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्कर्स पार्टी के महासचिव काॅमरेड किम जंग उन द्वारा किया गया (पूरी खबर अंग्रेजी सब टाईटल के साथ) वर्कर्स पार्टी की 2021 में हुई आठवीं पार्टी कांग्रेस में फ्यंगयांग में अगले पाँच  सालों  यानि 2025 तक  पाँच चरणों में 50,000 फ्लैट बनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत पिछले साल 23 मार्च 2021 को 10,000 फ्लैटों का निर्माण शुरू हुआ जो अब पूरा हो चुका है और अप्रैल 2022 के दूसरे हफ्ते से लोग वहाँ रहने भी लगेंगे. और 12 फरवरी 2022 को दूसरे चरण के तहत 10,000 फ्लैटों के निर्माण का आगाज हुआ. वर्कर्स पार्टी का यह प्रोजेक्ट जनता की सर्वोपरिता की उसकी नीति को बयां करता है. शिलान्यास स्थल पर हजारों की संख्या में मौजूद कोरियाई जनसेना  के जवानों और निर्माण मजदूरों का उत्साह देखते ही बनता था(उत्तर कोरिया में सेना को जनता से जुड़े हर कामों में लगाया जाता है क्योंकि वह सही अर्थों में जनता की ही सेना है). इस मौके पर देश का राष्ट्रगान भी बजाया गया और पार्टी  महासचिव काॅ...

छल्लीमा 804 ट्रैक्टर

चित्र
  साम्राज्यवाद का एक जबाब!  आत्मनिर्भरता वाला इंकलाब!  आत्मनिर्भर उत्तर कोरिया की सरकारी ट्रैक्टर फैक्टरी के मजदूरों ने 100%  स्वदेशी तकनीक से "छल्लीमा  804 (Chollima 840 천리마 804) ट्रैक्टर विकसित कर लिया है.  यहाँ 804 में 80 का मतलब  80 हार्सपावर और 4 का मतलब फोर व्हील ड्राईव(4 WD) है. इस ट्रैक्टर को उत्तर कोरिया ने 2016 में विकसित किया था. छल्लीमा 804 माॅडल के ट्रैक्टरों को कारखाने से देश के विभिन्न सरकारी कृषि फार्मों में भेजा जा रहा है. इसके पहले ट्रैक्टर कारखाना  60 हार्सपावर का ट्रैक्टर बना रहा था पर ये वाला ट्रैक्टर उसकी तुलना में 10 सेंटीमीटर ज्यादा गहरी जुताई कर सकता है और 3 से 5 तरह के कृषि यंत्रों को एक साथ इसमें जोड़कर खेती के कामों को और भी कुशलता से किया जा सकता है. ये ट्रैक्टर तकनीकी तौर पर उन्नत तकनीक वाले पूंजीवादी देशों के ट्रैक्टर के बराबर है और यह सब उत्तर कोरिया ने अपने बूते बनाया है.  उत्तर कोरिया अपनी स्थापना से ही आत्मनिर्भरता वाले दर्शन को कड़ाई से अपना रखा है, उसका मानना है कि मुकम्मल आजादी खुद मुख्तार यानि आत्मनिर्भर...

जनवादी कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों का सच

चित्र
  इन दिनों उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर पूरी दुनिया में मीडिया ने शोर मचा रखा है तो क्या इसी मीडिया के मुताबिक क्या उत्तर कोरिया किसी युद्ध की तैयारी कर रहा है?  तो इसका जवाब है  नहीं! उत्तर कोरिया सिर्फ जायज तरीके से अपने बचाव के लिए ऐसा कर रहा है.  लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अमेरिका ने 9 सितम्बर 1945 से ही कोरिया के दक्षिणी हिस्से (दक्षिण कोरिया) पर कब्जा कर रखा है और वहाँ अपने सैनिक अड्डे बना रखे हैं. इसके अलावा जापान के ओकिनावा द्वीप, गुआम और फिलीपींस में भी अमेरिकी सैनिक अड्डे मौजूद हैं. अमेरिकी परमाणु हथियारों का बड़ा जखीरा दक्षिण कोरिया में मौजूद है. ये दावा किया जाता है कि अमेरिका ने वहाँ से  अपने परमाणु हथियार हटा लिए हैं पर इसकी कभी स्वतंत्र रूप से जांच नहीं की गई है. इसके अलावा अमेरिका ने उत्तर कोरिया से 3425 किमी दूर अपने कब्जाए हुए गुआम द्वीप में अपनी परमाणु पनडुब्बी यूएसएस नेवादा (USS Nevada) और परमाणु हथियारों से लैस युद्धक विमानों को तैनात कर रखा है. उत्तर कोरिया को अमेरिका की फासिस्ट कठपुतली दक्षिण कोरिया से भी खतरा है. अमेरिक...

बच्चों की मुस्कान के लिए

चित्र
  इन दिनों समाजवादी देश उत्तर कोरिया में नए साल के नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले  देश के सभी छात्रों को हर साल की भांति इस बार भी मुफ्त में काॅपी, किताब, स्टेशनरी का सामान, बैग और स्कूल ड्रेस देने के लिए संबंधित कारखानों में जोर शोर से उत्पादन कार्य हो रहा है.   पार्टी सेक्रेटरी किम जंग उन के निर्देश पर 2016 में आधुनिकतम मशीनों और तकनीक से लैस नोटबुक फैक्ट्री लगाई गई जिसमें छात्रों के लिए बढ़िया किस्म के नोटबुक तैयार किए जाते हैं. फैक्ट्री के मजदूरों ने इस शैक्षणिक सत्र के लिए जरूरी नोटबुक का उत्पादन कार्य पूरा कर लिया है. उधर देश की दो प्रमुख स्टेशनरी फैक्ट्रियों में स्कूली छात्रों के लिए बढ़िया किस्म की स्टेशनरी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तैयार की जा रहीं हैं. छात्रों के लिए पेंसिल समेत स्टेशनरी सामानों का निर्माण उत्तर कोरिया की आजादी के बाद से ही पार्टी और सरकार की पहली प्राथमिकता रही है. स्टेशनरी फैक्ट्रियों में और भी बेहतर  किस्म के सामान बनाने के लिए अनुसंधान कार्य भी जोर शोर से चलता रहता है यही चीज स्कूल की किताबें छापने वाली प्रेस में भी हो रही...

जनवादी कोरिया में फ्रांसीसी संगीत और भारतीय फ़िल्म

चित्र
ये कैसे संभव है हमें तो दावे के साथ मीडिया और विशेषज्ञों द्वारा ये बताया जाता है कि उत्तर कोरिया में विदेशी संगीत और फिल्मों पर प्रतिबंध है और उसका उल्लंघन करने पर मौत की सजा तक का प्रावधान है तो फिर कैसे उत्तर कोरिया में फ्रांसीसी संगीत बजाया जा रहा है और भारतीय फिल्म खुल्लमखुल्ला दिखाई जा रही है?  वीडियो में उत्तर कोरिया का सामजीयन बैंड फ्रांस का शास्त्रीय संगीत Carmen Overture बड़े उत्साह से बजा रहा है.  इसके अलावा उत्तर कोरिया  घूमने गए पर्यटकों ने इस बात की तस्दीक भी की है कि वहाँ की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी के म्यूजिक सेक्शन में बीटल्स (The  Beatles) जैसे पश्चिमी संगीतकारों के अलावा दुनिया भर का संगीत एल्बम मौजूद है जिसका लुत्फ़  कोई भी आम उत्तर कोरियाई नागरिक उठा सकता है. सिंगापुर के पत्रकार आरम पान (Aram Pan) का कोरोना के पहले अक्सर उत्तर कोरिया जाना होता था.  फ्यंगयांग शहर के एक इलाके में घूमते हुए एक इमारत जो सिनेमा थिएटर थी उसकी तस्वीर लेते समय उन्हें पता चला कि वहाँ एक भारतीय हिन्दी फिल्म भी दिखाई जा रही है. उनके मुताबिक फिल्म का कोई पोस्टर नह...

वर्कर्स पार्टी की पोलिट ब्यूरो की हालिया बैठक का निर्णय

चित्र
 19 जनवरी 2022 को उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी की पोलिट ब्यूरो की बैठक हुई जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप की ताजा स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा की गई. इस बैठक में खासकर अमेरिका की शत्रुतापूर्ण नीतियों से कोरियाई प्रायद्वीप में बिगड़ते हालातों का विश्लेषण किया गया.  हाल के महीनों में अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया पर लगभग 20 बार प्रतिबंध लगाए गए,  यहाँ तक कि बच्चों के लिए कार्टून फिल्में बनाने वाले एक स्टूडियो को भी नहीं बख्शा गया(अब कार्टून स्टूडियो का परमाणु हथियारों से क्या संबंध हो  सकता है ये कोई समझा दे. ये अमेरिकी जंगखोर  अब और ज्यादा पागल ही हो चुके हैं और खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हरकतें कर रहे हैं).    अमेरिका ने हाल के वर्षों में अपने सबसे वफादार गुलाम दक्षिण कोरिया के साथ उत्तर कोरिया के खिलाफ कई दफे साझा सैनिक अभ्यास किए और अब वो दक्षिण कोरिया में खतरनाक हथियारों का जखीरा  जमा करने के साथ साथ कोरिया प्रायद्वीप के आस पास परमाणु पनडुब्बियों को भी तैनात कर रहा है. साफ है कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया के प्रति अपने शत्रुतापूर्ण इरादे ...

जनवादी कोरिया में आम माफी

चित्र
 उत्तर कोरिया की संसद की स्थायी समिति ने देश  के अपराधियों को आम माफी देने का एलान किया है. ये  आम माफी देश के नेताओं किम इल संग और किम जंग इल की 110 वीं और 80 वीं जयंती के अवसर पर दी गई.  उत्तर कोरिया में पिछले 10 सालों में चौथी बार देश और जनता के अपराधियों को माफी दी गई है .  वहीं उत्तर कोरिया को मानवाधिकार का नरक कहने वाले अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों में इस तरह से कभी आम माफी नहीं दी जाती है. उत्तर कोरिया में अपराध के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाता है जिसमें अपराधियों को सख्त सजा देने के बजाय उनकी शिक्षा दीक्षा और पुनर्वास पर जोर दिया जाता है. साम्राज्यवादी और उसके पिछलग्गू तथाकथित मानवाधिकारवादी लिबरल हमेशा चिल्लाते रहते हैं कि उत्तर कोरिया में लाखों लोग जेल कैंपों में बंद हैं पर जब वहाँ अपराधियों को इस तरह से आम माफी दी जा रही है तो फिर जेल कैंपों में इतनी बड़ी तादाद में लोग कैसे बंद रह सकते हैं? 

एक आम अमेरिकी मध्यमवर्गीय महिला की नजर में जनवादी कोरिया के लोगों का जीवन स्तर

चित्र
  उत्तर कोरिया के निवासियों के जैसे रहने के लिए अमेरिका के निवासियों को कितना खर्च करना पड़ेगा?  कर दी ना बेतुकी बात! अब भला दुनिया के "गरीबतम" मुल्कों में गिने जाने वाले उत्तर कोरिया के लोगों का जीवन स्तर की तुलना दुनिया के "सबसे अमीर" मुल्क अमेरिका के लोगों के जीवन स्तर से  की जा सकती है भला! एक बार दोनों देशों की GDP तो देख लेते!  कहाँ राजा भोज और कहाँ गंगू तेली! फिर भी दोनों देशों के लोगों की जीवन स्तर की तुलना कर के देखने में क्या हर्ज है अमेरिका के लास ऐंजेलेस (Los Angeles) शहर में रहने वाली दक्षिण कोरिया मूल की अमेरिकी नागरिक वी छान मी ने कई दफे उत्तर कोरिया की यात्रा की और सितम्बर 2017 में  तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी नागरिकों के उत्तर कोरिया जाने पर पूर्ण प्रतिबंध (जो  अभी भी जारी है) लगाने से पहले 2016 में आखिरी बार उत्तर कोरिया की यात्रा की और उन्होंने उत्तर कोरिया की राजधानी फ्यंगयांग और अपने शहर लास ऐंजेलेस के लोगों के जीवन स्तर की तुलना करते हुए एक लेख लिखा जो अमेरिका में दक्षिण कोरियाई प्रवासियों के प्रगतिशील संगठ...