जनवादी कोरिया की एकीकरण नीति में परिवर्तन की प्रक्रिया
जनवादी कोरिया ने गत 22–23 मार्च को आयोजित सर्वोच्च जनसभा ( Supreme People's Assembly) के 15 वें कार्यकाल के प्रथम अधिवेशन में संविधान संशोधन के माध्यम से जनवादी कोरिया की चौहद्दी को इस प्रकार परिभाषित किया— " उत्तर में चीनी जनवादी गणराज्य और रूसी संघ तथा दक्षिण में कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) से सटे हुए क्षेत्र तथा उसके आधार पर निर्धारित प्रादेशिक जल और वायु क्षेत्र." इसके माध्यम से 26–30 दिसंबर 2023 को आयोजित कोरिया की वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के 8 वें कार्यकाल के 9 वें पूर्ण अधिवेशन में एकीकरण (पुनर्एकीकरण) की नीति को समाप्त करने के बाद किए गए कानूनों , संस्थागत व्यवस्थाओं और संगठनों के पुनर्गठन की प्रक्रिया फिलहाल पूर्ण हो गई. अब तक जनवादी कोरिया द्वारा एकीकरण नीति समाप्त करने की पृष्ठभूमि को लेकर अनेक प्रकार के अनुमान लगाए जाते रहे हैं. आइए , जनवादी कोरिया की एकीकरण नीति में आए परिवर्तनों के माध्यम से इस प्रश्न पर विचार करें. संपूर्ण कोरिया में आम चुनाव की योजना ( 1950 का दशक) 15 अगस्त 1945 को जापानी उपनिवेशवाद से मुक्ति के साथ ही कोरिय...