अम्नोक नदी पुल का उद्घाटन
विगत 15 अक्टूबर 2026 को जनवादी कोरिया के सिनुइजू और चीन के तानदोंग को जोड़ने वाले नए अम्नोक नदी पुल का उद्घाटन किया गया. जनवादी कोरिया और चीन के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान तथा सहयोग को गहरा करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं की योजना बनाई जा रही है और उन्हें जोरदार ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है. इसी सिलसिले में दोनों देशो को जोड़ने अम्नोक नदी पुल का निर्माण पूरा किया गया. यह पुल जनवादी कोरिया-चीन मैत्री की अटूट जीवनशक्ति और विकास का सार समेटने वाला एक निर्माण है. अम्नोक नदी पर ऐसे पुल का निर्माण किया गया है , जो विभिन्न प्रकार के परिवहन साधनों की सुरक्षित आवाजाही और लोगों के आवागमन को सुनिश्चित कर सकता है. इसके साथ ही यात्रियों की जांच के केंद्र तथा आयात-निर्यात वस्तुओं की जांच और संगरोध केंद्र भी व्यावहारिक एवं आधुनिक तरीके से तैयार किए गए हैं. इससे जनवादी कोरिया और चीन के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना संभव हो सकेगा. जनवादी कोरिया की ओर से उद्घाटन समारोह में निम्नलिखित लोगों ने भाग लिया: कॉमरेड यांग म्यंग छल , कोरियाई वर्कर्स पार्टी की उत्...