जनवादी कोरिया (उत्तर कोरिया) से जुड़े मिथकों और दुष्प्रचार को दूर करने और वहाँ की समाजवादी व्यवस्था की उपलब्धियों के साथ साथ दक्षिण कोरिया की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाने का हिंदी में एक छोटा सा प्रयास.
इस ब्लॉग को चलाने वाले कोरियाई भाषा के अच्छे जानकार हैं और कोरियाई प्रायद्वीप से संबंधित अध्ययन से 15 से ज्यादा सालों तक जुड़े हुए हैं.
नया टाउनशिप-2
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
इस पोस्ट को 15 अप्रैल 2022 को अपडेट किया गया
वर्कर्स पार्टी के महासचिव कॉमरेड किम जंग उन ने 2 अप्रैल 2022 को राजधानी फ्यंगयांग के बोथोंंग नदी के किनारे लगभग पूरी हो चुकी एक आवासीय परियोजना का दौरा किया. इस परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था और एक साल के भीतर ही एक और नया टाउनशिप बनकर तैयार है. इस आवासीय परियोजना के अंतर्गत 800 परिवारों के लिए छत वाले आलीशान घर बनाए गऐ हैं जो जनवादी कोरिया की समाजवादी व्यवस्था में अभूतपूर्व योगदान देने वाले किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों , कलाकारों, पत्रकारों और अन्य क्षेत्रों के लोगों को उपहार के तौर पर मुफ्त में दिए जाऐंगे. वैसे तो जनवादी कोरिया के हरेक नागरिक को शानदार घर मुफ्त में दिया ही जाता है क्योंकि ये उनका सांविधानिक अधिकार है.
इस वीडियो फोटो स्लाइड के माध्यम से इन घरों का बाहरी और भीतरी और इलाके के रात का नजारा देखिए.
जनवादी कोरिया में आपको खाली घर नहीं सारे जरुरी फर्नीचर से युक्त भरा पूरा घर दिया जाता है. काॅमरेड किम जंग उन ने अपने इस दौरे में सारे फर्नीचर और बाकी चीजों को खुद जांचा परखा और 15 अप्रैल से पहले तक बाकी बचे हुए काम को पूरा कर लेने के निर्देश लिए क्योंकि 15 अप्रैल को देश के महान नेता काॅमरेड किम इल संग की 110 वीं जयंती के अवसर पर इनमें रहने वाली जनता को आवासीय परमिट देकर उनका गृहप्रवेश कराना है, उधर फ्यंगयांग में ही बनकर तैयार हो चुके दस हजार घरों वाले एक टाउनशिप में भी उसी दिन लोगों का गृहप्रवेश कराया जाएगा.
और वर्कर्स पार्टी के महासचिव काॅमरेड किम जंग उन ने 13 अप्रैल 2022 को इसआवासीय टाउनशिप का फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन भी कर दिया. इस अवसर पर जनवादी कोरिया का राष्ट्रगान भी बजाया गया. 2 अप्रैल 2021 को इस टाउनशिप के निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ था और एक साल के भीतर ही खूबसूरत टाउनशिप बनकर खड़ा भी हो गया जो आत्मनिर्भरता पर आधारित जनवादी कोरिया के समाजवाद के निर्माण क्रांति का प्रतीक है. पूरे जनवादी कोरिया में जोर शोर से निर्माण क्रांति जारी है. इन घरों के कमरे किसी आलीशान फाईव स्टार होटलों के कमरे से कहीं कम नहीं है. इस टाउनशिप और बाकी अन्य आवासीय इलाकों को जनवादी कोरिया की सरकार ने अपने दम पर खड़ा किया है. सरकार ने इसके लिए न तो बैंकों से कोई कर्ज लिया है और न विदशों से कोई मदद. जनवादी कोरिया में सारे जनकल्याण के कार्य बिना कोई कर्ज लिए सरकार के अपने बूते पर किए जाते हैं.
वीडियो में काॅमरेड किम जंग उन एक बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ कर उसे उसके नए आवंटित घर तक ले जा रहे हैं. वो 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला कोरियन सेंट्रल टेलीविजन की जानी मानी न्यूज़ रीडर काॅमरेड री छुन ही हैं जो पिछले 50 वर्षों से कोरियन सेंट्रल टेलीविजन की बुलंद आवाज़ हैं. पश्चिमी साम्राज्यवादी मीडिया के माध्यम से उनका चेहरा दुनिया में जाना माना है. इस वीडियो में भी काॅमरेड री छुन ही की ही आवाज है. इसके अलावे काॅमरेड किम जंग उन ने अन्य घरों का भी दौरा किया कि उसमें रहने वाले परिवारों को कोई तकलीफ या परेशानी तो नहीं है. वीडियो में दिख रही उत्साहित जनता कोई भाड़े की भीड़ नहीं है और अपने नेता के लिए उनका उत्साह कोई नौटंकी नहीं है. अपनी जनता से क्या डरना! इसी चीज को ध्यान में रखकर जनवादी कोरिया के नेता अपनी जनता के बीच में जाते हैं . न कोई सुरक्षा का बड़ा घेरा या भारी भरकम काफिला.
दुनिया के तथाकथित "सबसे बड़े लोकतंत्र" और विश्वगुरु में ऐसे घरों पर तो सबसे पहले मंत्रियों, सासंदो विधायकों का ही कब्जा हो जाता. पर जनवादी कोरिया में ऐसे घर आम जनता को दिए जा रहे हैं जिनका अपने अपने क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान है. जनवादी कोरिया की समाजवादी व्यवस्था केवल निर्माण जानती है विध्वंस नहीं. वहीं दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सरकार चंद धनपशुओं की दलाली करने के खातिर सत्ता में बने रहने के लिए गरीब गुरबों के मकान तोड़ने से भी कोई गुरेज नहीं करती. हंसिए, मुस्कुराइए, नाचिए, कूदिए की आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं!!?
इसके अलावा दूसरे देशों में सरकारें जनता से जमकर टैक्स वसूलने के बाद भी एक सीमित तबके को या सीमित मात्रा में ही सुविधा मुहैया करा पाती है और बहुसंख्य जनता नारकीय जीवन जीने को अभिशप्त हो जाती है. जनवादी कोरिया में नागरिकों को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है क्योंकि उनकी सरकार ने 1974 में कानून बनाकर सभी तरह की टैक्स प्रथा को खत्म कर दिया था. वहाँ पूरी तरह से सरकार नियंत्रित उद्यम जो भी दौलत पैदा करते हैं उसे जनता के कामों में लगाया जाता है. बिना एक भी पैसा टैक्स लिए मुफ्त पढ़ाई, दवाई, आवास, पूर्ण रोजगार की सुविधा जनवादी कोरिया को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में नहीं मिलेगी और ये हकीकत है. कारपोरेट जीवी मुख्यधारा की मीडिया द्वारा जनवादी कोरिया की ये सच्चाई भी कभी नहीं बताई जाएगी, ये भी हकीकत है.
आज की तारीख में दुनिया में एक ऐसा देश भी है जो समाजवाद और साम्राज्यवाद के बीच संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में है, वह देश है कोरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य ( Democratic People's Republic of Korea, DPRK) या जनवादी कोरिया जिसे उत्तर कोरिया के नाम से भी जाना जाता है . विगत 15 अप्रैल को जनवादी कोरिया के संस्थापक कॉमरेड किम इल संग के जन्म की 112वीं वर्षगांठ थी और साथ ही अप्रैल में ही काॅमरेड किम जंग उन के सर्वोच्च नेतृत्व की 12वीं वर्षगांठ है. काॅमरेड किम इल संग और काॅमरेड किम जंग उन दोनों का नेतृत्व जनता पर केन्द्रित और जूछे विचार पर आधारित कोरियाई शैली के समाजवाद के निर्माण के काम से गहराई से जुड़ा हुआ है. जूछे विचार काॅमरेड किम इल संग द्वारा लिखा गया था और उनके उत्तराधिकारी काॅमरेड किम जंग इल द्वारा गहराई से विकसित किया गया था. पिछले कुछ दिनों में हमने जूछे-आधारित समाजवाद और सनगुन (सेना पहले) नीति की एक उल्लेखनीय उपलब्धि देखी है, अर्थात् नई प्रकार की मध्यवर्ती दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल, ह्वासोंग फो-16-ना का परीक्षण. 2 अप्रैल 2024 को काॅमरेड किम जंग उन की उपस्थिति में इस मिसाइल क...
अभी हाल में दक्षिण कोरियाई कठपुतलियों द्वारा बहुप्रचारित और ढिंढोरा पीटने वाले जनवादी कोरिया के सीमा पर लगे" प्रोपेगेंडा लाउडस्पीकरों को हटाने" के संबंध में कई टिप्पणियां की जा सकती हैं. सबसे पहले यह अर्थहीन है, जैसा कि जनवादी कोरिया की वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की उपाध्यक्षा कॉमरेड किम य जंग ने बताया, "जहां तक जनवादी कोरिया विरोधी मनोवैज्ञानिक प्रचार प्रसारण को निलंबित करने का सवाल है, जिसे दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने दक्षिण और उत्तर के बीच विश्वास की बहाली के लिए पहला संकेत बताया था, यह सब वह संकट है जिसे उन्होंने स्वेच्छा से आमंत्रित किया है और इस प्रकार यह उनका अपना मुद्दा है, चाहे वे इसे कैसे भी सुलझाएं और यह कुछ भी नहीं बल्कि उस चीज से पीछे हटने जैसा है जो उन्हें पहले नहीं करना चाहिए था". दूसरी बात, यह जनवादी कोरिया को नरम करने, "सुधार" और "खुलेपन" को अपनाने के लिए फुसलाने की दक्षिण कोरिया की एक घटिया चाल के अलावा और कुछ नहीं है. जब कभी दक्षिण कोरिया "शांति" और "एकीकरण" की बात करता है, तो उसका असल मतलब ज...
दक्षिण कोरिया के कठपुतली राष्ट्रपति ली जे म्यंग ने 23 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने मुख्य भाषण में जनवादी कोरिया के "परमाणु निरस्त्रीकरण" ( Denuclearization) का फिर से आह्वान किया. उसने कहा कि "परमाणु निरस्त्रीकरण एक महत्वपूर्ण कार्य है ," लेकिन इसे अल्पावधि में हासिल करना मुश्किल है , और उसने रोकना–कम करना–समाप्त करना’ के चरणबद्ध दृष्टिकोण का प्रस्ताव रखा. पदभार ग्रहण करने के बाद से , ली ने इस स्सल दक्षिण कोरिया के स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन सहित हर अवसर पर जनवादी कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की लगातार वकालत की है. इसलिए ली द्वारा बार-बार किए जा रहे जनवादी कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण ) संबंधी दावे को अनुचित बताते हुए आलोचनाएँ सामने आ रही हैं. पूर्व एकीकरण मंत्री जंग से-ह्योन ने कहा , “ विदेश और सुरक्षा मामलों के सलाहकारों में समस्या है” जबकि विशेषज्ञ किम दोंग यप ने कहा कि सरकार “निरस्त्रीकरण के जाल से बाहर नहीं निकल पा रही है” और रोकना–कम करना–समाप्त करना’ जैसे पारंपरिक चरणबद्ध सिद्धांत पर अटकी हुई ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें