वनसान-काल्मा तटीय पर्यटन क्षेत्र की नव-निर्मित सुविधाएं

 



26 जून 2026  को जनवादी कोरिया के राज्य मामलों के  अध्यक्ष कॉमरेड किम जंग उन  ने वनसान-काल्मा तटीय पर्यटन क्षेत्र में नव-निर्मित सुविधाओं का स्थल निरीक्षण किया.

इस स्थल निरीक्षण में कोरिया की वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव तथा कोरियाई जन सेना (KPA) के प्रमुख कमांड अधिकारी उनके साथ थे.

जनवादी कोरिया के राज्य मामलों के  अध्यक्ष कॉमरेड किम जंग उन  ने नव-निर्मित काल्मा पर्यटन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य तथा संचालन की तैयारी की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया. 











जनवादी कोरिया के राज्य मामलों के अध्यक्ष कॉमरेड किम जंग उन  ने कहा,"पर्यटन क्षेत्र में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तटीय पर्यटन क्षेत्र के निकट इस रेलवे स्टेशन का स्थान निर्धारित किया गया था, मानो यह कल की ही बात हो, लेकिन केवल एक वर्ष के भीतर ही एक आधुनिक रेलवे स्टेशन खड़ा हो गया है. निर्माणकर्ताओं ने वास्तव में बहुत परिश्रम किया है."

उन्होंने आगे कहा,"रेलवे स्टेशन के सभी तत्व हमारी पार्टी की वास्तुकला संबंधी सौंदर्य-दृष्टि, व्यावहारिक विन्यास के सिद्धांत तथा समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सामंजस्यपूर्ण ढंग से निर्मित किए गए हैं, और यह रेलवे स्टेशन निर्माण के क्षेत्र में एक स्तर की प्रगति का प्रतीक है."

उन्होंने यह भी कहा कि,"यह हमारे देश के स्थानीय रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण के लिए मानक स्थापित करने तथा लोगों की सोच में परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा. एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि रेलवे स्टेशन निर्माण में तकनीकी तथा व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से लागू करने में तकनीकी डिजाइन और वास्तु डिजाइन का तार्किक संयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है."

उन्होंने रेलवे के अधोसंरचना (Sub-structure) के डिजाइन की वैज्ञानिकता, कार्यक्षमता तथा व्यावसायिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने से संबंधित मूलभूत सिद्धांतों को भी प्रस्तुत किया.

जनवादी कोरिया के राज्य मामलों के  अध्यक्ष कॉमरेड किम जंग उन  ने रेलवे स्टेशन के अंतिम निर्माण कार्य में दिखाई देने वाली कुछ कमियों की ओर संकेत करते हुए कहा,"निर्माण क्षेत्र में निर्माण गुणवत्ता के मूल्यांकन तंत्र को और अधिक विस्तृत बनाया जाना चाहिए, निर्माण मार्गदर्शन क्षमता को मजबूत किया जाना चाहिए तथा निर्माणकर्ताओं के तकनीकी और कौशल स्तर को बढ़ाने के कार्य पर मुख्य बल दिया जाना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा,"निर्माण पर्यवेक्षण संस्थाओं की भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि कानून द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण इकाइयाँ एक निश्चित अवधि तक निर्माण की गुणवत्ता के लिए उत्तरदायी रहें तथा उसकी मरम्मत और रखरखाव करें. इसके लिए निर्माण कानून में निरंतर सुधार और उसे और अधिक पूर्ण बनाना आवश्यक है."

इसके अलावा कॉमरेड किम जंग उन  ने रेलवे स्टेशन निर्माण में प्राप्त उपलब्धियों और अनुभवों के आधार पर देश के सभी प्रांतीय मुख्यालयों के रेलवे स्टेशनों का आधुनिक रूपांतरण करनेकी योजना प्रस्तुत की तथा निर्देश दिया कि यात्री और माल परिवहन क्षमता सहित संबंधित क्षेत्रों की विशेषताओं और कार्यात्मक आवश्यकताओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन करते हुए पहले वैज्ञानिक डिजाइन तैयार किया जाए, उसके अनुरूप बजट बनाया जाए तथा उसकी समीक्षा की जाए.

उन्होंने आगे यह भी निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन के संचालन एवं प्रबंधन के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के मुद्रण उपकरण तथा अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जाए तथा पर्यटन रेलगाड़ियों के गठन और संचालन को विशेषज्ञतापूर्ण बनाया जाए.

कॉमरेड किम जंग उन  ने वनसान-काल्मा तटीय पर्यटन क्षेत्र में नव-निर्मित आपातकालीन उपचार केंद्र (Emergency Medical Centre) का भी निरीक्षण किया.





उन्होंने आपातकालीन कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, निगरानी कक्ष, परीक्षण कक्ष सहित आपातकालीन उपचार केंद्र के विभिन्न भागों का निरीक्षण करते हुए निर्माण की स्थिति का अवलोकन किया.

कॉमरेड किम जंग उन  ने कहा,"आपातकालीन उपचार केंद्र में योग्य चिकित्सा कर्मियों की टीम तैयार करना तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है."

इसके बाद उन्होंने भवन के आंतरिक विन्यास और डिजाइन में पाई गई कुछ कमियों की ओर संकेत करते हुए कहा,"निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला और प्रथम चरण होने के कारण तकनीकी कार्यपत्र (Technical Assignment) को प्रारंभ से ही सही ढंग से तैयार करने की व्यवस्था स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है."

उन्होंने आगे कहा,"डिजाइन का सर्वोत्तम रूप प्राप्त करने तथा सुविधाओं की कार्यक्षमता और व्यावसायिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि डिजाइन की समीक्षा तथा निर्माण प्रशासन में डिजाइन इकाइयों, निर्माण इकाइयों और संचालन इकाइयों के बीच त्रिपक्षीय सहमति को मजबूत करने संबंधी पार्टी की नीति को पूरी तरह लागू किया जाए."

कॉमरेड किम जंग उन  ने यह भी कहा,"चूँकि प्रत्येक वर्ष 20 शहरों और काउंटियों में आधुनिक अस्पतालों का निर्माण लगातार किया जाना है, इसलिए डिजाइन की व्यावसायिक गुणवत्ता को और अधिक ऊँचा उठाना आवश्यक है. साथ ही डिजाइन, समीक्षा, सहमति, बजट निर्माण आदि निर्माण की सभी प्रक्रियाएँ निर्माण कानून के अनुरूप वैज्ञानिक तथा विधिक प्रक्रियाओं के अनुसार सख्ती से संचालित हों—इसके लिए नीतिगत मार्गदर्शन को मजबूत किया जाना चाहिए तथा डिजाइनरों की व्यावहारिक क्षमता बढ़ाने के कार्य पर और अधिक बल दिया जाना चाहिए."

कॉमरेड किम जंग उन ने आपातकालीन उपचार के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार की दवाओं तथा उपकरणों के प्रभावी और नियमित संचालन हेतु आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन उपचार केंद्र के संचालन एवं चिकित्सा सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यों के संबंध में भी निर्देश दिए.

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दक्षिण कोरियाई कठपुतलियों द्वारा प्रोपेगेंडा लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में

क्यों अव्यवहारिक है जनवादी कोरिया की परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग

(तस्वीरों में) शरद ऋतु में जनवादी कोरिया