अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जनवादी कोरिया का उम्दा प्रदर्शन
हाल की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जनवादी कोरिया बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.
25 से 30 तारीख तक अम्मान, जॉर्डन में आयोजित 2025 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में, जनवादी कोरिया ने 4 स्वर्ण , 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते.
काॅमरेड हान छंग सोंग ने 57 किलोग्राम वर्ग में पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, और काॅमरेड री से-वूंग ने 60 किलोग्राम वर्ग में पुरुषों की ग्रीको-रोमन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
काॅमरेड किम क्वांग जिन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता.
इसके अलावा, पुरुषों की ग्रीको-रोमन प्रतियोगिता में काॅमरेड रो यू-छल ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और काॅमरेड किम छान ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और काॅमरेड सोन मान ग्वांग ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते.
महिलाओं की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में, काॅमरेड छ्वे ह्यो-ग्यंग ने 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और काॅमरेड ओ क्यंग-रयंग ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
काॅमरेड सोन इल-सिम ने 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और काॅमरेड हांग ब्यल ने 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और काॅमरेड किम ओक-जू ने 62 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और काॅमरेड पार्क सल- गुम ने 68 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता.
काॅमरेड वन म्यंग क्यंग ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता.
इसके अलावा, काॅमरेड हान इल-रयंग ने 30 मार्च 2025 को चीन के जियाक्सिंग में आयोजित 20वीं एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में एक नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड स्थापित करते हुए पहला स्थान हासिल किया.
इसी प्रतियोगिता में काॅमरेड ली ग्वांग-ओक ने महिला मैराथन में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता.
इसके संबंध में, जनवादी कोरिया के अखबार रोदोंग सिनमुन ने 31 मार्च 2025 को लिखा, " काॅमरेड हान इल-रयंग ने मानसिक शक्ति और दृढ़ता का प्रदर्शन किया और मैराथन रूट पर जोरदार दौड़ लगाई और 2 घंटे, 11 मिनट और 18 सेकंड के समय के साथ एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में एक नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता."
एशियाई एथलेटिक्स महासंघ की मेजबानी में 20वीं एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 30 मार्च 2025 को आयोजित की गई और 19 देशों के लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
इसके पहले, जनवादी कोरिया ने पिछले साल अक्टूबर 2024 में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तीसरा स्थान और दिसंबर 2024 में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल करके अपना प्रदर्शन दिखाया.
इसके अलावा वर्ष 2024 में ही 31अगस्त से 22 सितम्बर तक कोलंबिया में आयोजित फीफा अंडर 20 महिला फुटबॉल विश्व कप प्रतियोगिता में जनवादी कोरिया ने 2006 और 2016 के बाद तीसरी बार विश्वविजेता का खिताब हासिल किया .इस प्रतियोगिता में 24 देशों ने भाग लिया.
इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेजोड़ नतीजे हासिल कर जनवादी कोरिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक खेल महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ता दिख रहा है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें