एक बार फिर से महासचिव

 

जनवादी कोरिया की वर्कर्स पार्टी की हालिया 9 वीं कोंग्रेस में कॉमरेड किम जंग उन एक बार फिर से महासचिव के रूप में पुनर्निर्वाचित हुए.

वर्कर्स पार्टी के महासचिव का पद अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक जिम्मेदारियों वाला पद है, क्योंकि वर्कर्स पार्टी  कोरियाई क्रांति का सर्वोच्च अंग होने के साथ-साथ कोरियाई जनता की सभी महान विजयों की आयोजक और मार्गदर्शक भी है.

कॉमरेड किम जंग उन के सर्वसम्मत पुनर्निर्वाचन ने न केवल वर्कर्स पार्टी  के सदस्यों द्वारा उनके प्रति गहरे समर्थन और उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता पर विश्वास को अभिव्यक्त किया है, बल्कि यह विश्व में अद्वितीय मानी जाने वाली जनवादी कोरिया  की शक्तिशाली एकनिष्ट एकता का भी प्रभावशाली प्रदर्शन है.

जनवरी 2021 में आयोजित वर्कर्स पार्टी  की 8वीं कांग्रेस, जिसमें कॉमरेड किम जंग उन महासचिव निर्वाचित हुए थे, के बाद से पिछले पाँच वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं. बड़े पैमाने पर आवास निर्माण हुआ है और जीवन स्तर में वृद्धि हुई है. 20×10 क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम प्रारंभ और क्रियान्वित किया गया है. जूछे-आधारित समाजवाद की उपलब्धियों और जनवादी कोरिया की स्वतंत्रता को बढ़ी हुई परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के माध्यम से सुरक्षित किया गया है. इसी बीच, जनवादी कोरिया की अंतरराष्ट्रीय स्थिति भी सुदृढ़ हुई है, और जो देश पहले जनवादी कोरिया से दूरी बनाए रखते थे, वे अब स्वयं संपर्क स्थापित कर रहे हैं.

कॉमरेड किम जंग उन के नेतृत्व में जनवादी कोरिया  और वर्कर्स पार्टी के लिए नई सफलताएँ सुनिश्चित हैं. कोरियाई जनता जूछे विचारधारा के ध्वज तले समाजवाद की विजय की ओर अग्रसर रहेगी.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काॅमरेड किम इल संग की उपलब्धियां -3

यूक्रेन में जनवादी कोरिया के सैनिक (?)-1

यूक्रेन में जनवादी कोरिया के सैनिक (?)-3