संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जनवादी कोरिया का उम्दा प्रदर्शन

चित्र
हाल की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जनवादी कोरिया बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. 25 से 30 तारीख तक अम्मान, जॉर्डन में आयोजित 2025 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में, जनवादी कोरिया ने 4 स्वर्ण , 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते. काॅमरेड हान छंग सोंग ने 57 किलोग्राम वर्ग में पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, और काॅमरेड री से-वूंग ने 60 किलोग्राम वर्ग में पुरुषों की ग्रीको-रोमन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. काॅमरेड किम क्वांग जिन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. इसके अलावा, पुरुषों की ग्रीको-रोमन प्रतियोगिता में काॅमरेड रो यू-छल ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और काॅमरेड किम छान ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक और काॅमरेड सोन मान ग्वांग ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते. महिलाओं की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में, काॅमरेड छ्वे ह्यो-ग्यंग ने 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और काॅमरेड ओ क्यंग-रयंग ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.  काॅमरेड सोन इल-सिम ने 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और काॅमरे...