काॅमरेड किम जंग उन की रुस यात्रा के मायने
 
  जनवादी कोरिया के स्टेट अफेयर्स कमीशन के चेयरमैन, वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के जेनरल सेक्रेट्री काॅमरेड किम जंग उन की 12 सितम्बर 2023 से 17 सितम्बर 2023  तक 6 दिवसीय रुस की राजकीय यात्रा इस साल की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटना रही. 13 सितम्बर 2023 को रुस के आमूर ओब्लास्त (राज्य) स्थित वोस्तोचनई  अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र (Vostochny Cosmodrome)  में काॅमरेड किम जंग उन और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता हुई.इस शिखर वार्ता के एक दिन पहले ही यानि 12 सितम्बर की रात राष्ट्रपति पुतिन वोस्तोचनई  कोस्मोड्रोम  पहुँच गए थे और काॅमरेड किम जंग उन को दिखाए जाने वाले कोस्मोड्रोम के विभिन्न स्थानों की सघन जाॅंच की .  क्या राष्ट्रपति पुतिन जनवादी कोरिया के प्रमुख काॅमरेड किम जंग उन के अलावा किसी और देश के प्रमुख के साथ शिखर वार्ता की तैयारी के लिए  देर रात तक इस तरह शिखर वार्ता की जगह की सघन जाॅंच की है?  राष्ट्रपति पुतिन ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए यह भी कहा कि काॅमरेड किम जंग उन के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत होगी और इस शिखर वार्ता को लेकर उनका मन प्रफुल्लित है. जनवादी को...
