क्या पढ़ते हैं जनवादी कोरिया के स्कूली बच्चे भारत के बारे में
 
उत्तर कोरिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चलने वाली विश्व इतिहास की किताब में सिंधु घाटी सभ्यता और भारत की जाति व्यवस्था से संबंधित अध्याय का हिंदी अनुवाद पृष्ठ 7 भारत का  दास राज्य  1. सिंधु सभ्यता  प्राचीन भारत दक्षिणी एशिया में स्थित था। मानव संस्कृति प्राचीन भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में  सिंधु नदी नदी घाटी में नील नदी (मिस्र) या दक्षिण पश्चिम एशिया की तुलना में थोड़ी बाद में विकसित हुई, जिसे सिंधु सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता कहा जाता है। ये भारत की सबसे पुरानी सभ्यता थी जो 30 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास की है। सिंधु नदी घाटी में, सिंचाई की खेती जल्दी शुरू हुई, पहला दास राज्य बना और शहरी संस्कृति विकसित हुई। सिंधु सभ्यता के मुख्य अवशेष  मोहनजोदड़ो (मृतकों का टीला) और हड़प्पा के खंडहर हैं, जो 1920 के दशक में  खुदाई में मिले. (वर्तमान में ये जगह भारत से अलग हुए पाकिस्तान में है)  पृष्ठ 8 ये खंडहर बताते हैं कि सुदूर अतीत में इस जगह पर एक बड़े शहर का निर्माण और विकास हुआ था। सिंधु नदी के तट पर स्थित मोहनजोदड़ो के अवशेष ...
